फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Till the demands are not resolved, no farmer will take compensation

Sonipat News: जब तक मांगों का नहीं होगा समाधान, मुआवजा नहीं लेगा कोई भी किसान

Sun, 08 Jan 2023 07:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Till the demands are not resolved, no farmer will take compensation
गांव किड़ौली में बैठक के दौरान उपस्थित किसान व भारतीय किसान नौजवान यूनियन के संयोजक अभिमन्यु को? - फोटो : Sonipat
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के साथ रेल लाइन बिछाई जानी है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से जमीन अधिग्रहण किया है। जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर रविवार को गांव किड़ौली में तीन गांवों के किसान एकत्रित हुए। जिसमें किड़ौली, पाई व पहलादपुर के किसानों ने एकमत निर्णय लिया कि जब तक सरकार की तरफ से उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी किसान मुआवजा नहीं लेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के संयोजक अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि जल्द ही यूनियन की बैठक बुलाकर आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार का नियम है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती दो एकड़ का कलेक्टर रेट दोगुना होता है। केएमपी एक्सप्रेस वे को भी राष्ट्रीय राजमार्ग मानते हुए किसानों की जमीन का कलेक्टर रेट दोगुना तय करें। किसानों को वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार कलेक्टर रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाए। यूनियन के जिला प्रधान धर्मबीर दहिया ने कहा कि एक सप्ताह में जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को संगठित करेंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र दहिया, रामफल दहिया, हंसराज बल्ला, राजेश दहिया, संजय दहिया, जगदीश दहिया, पवन, राज दहिया, कृष्ण मास्टर, अश्वनी वत्स, गोविंद शर्मा, महावीर वत्स, प्रवेश दहिया, बुधराम कोहाड़, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed