{"_id":"65e8adace1405a3bcd09ff38","slug":"three-youths-ran-away-after-firing-outside-the-advocates-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114929-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन युवक अधिवक्ता के घर के बाहर फायरिंग कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन युवक अधिवक्ता के घर के बाहर फायरिंग कर भागे
Wed, 06 Mar 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिव कॉलोनी में देर रात तीन युवक अधिवक्ता के घर के बाहर हवाई फायर कर भाग गए। आवाज सुनकर वह अपने रिश्तेदार के साथ घर के बाहर आए तो तीन युवक गली से भागते दिखाई दिए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस का दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिव कॉलोनी की गली नंबर-2 में रहने वाले अधिवक्ता विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात को अपने रिश्तेदार सुमित के साथ घर के मुख्य दरवाजे के पास बने कमरे में सो रहे थे। देर रात को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उनके घर में गोली का खोल पड़ा था। वहीं, गली में गोली चलने की आवाज सुनी। बाहर निकल कर देखा तो तीन युवक गली से भाग रहे थे। मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर गोली के खोल को कब्जे में लिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द मामले में पटाक्षेप किया जाएगा।