फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths beat up truck owner at gunpoint, snatched car and cash and ran away

Sonipat News: पिस्तौल दिखाकर ट्रक मालिक को पीटा, कार व नकदी छीन भागे तीन युवक

Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three youths beat up truck owner at gunpoint, snatched car and cash and ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गोहाना की ट्रक मार्केट के पास तीन युवकों ने ट्रक मालिक से पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल व नकदी छीन ली है। हमलावर पीड़ित को उनकी कार में बैठाकर रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर घुमाते रहे और मारपीट कर रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे पर सोनीपत रोड के पास चलती कार से धकेलकर भाग गए। पीड़ित ने वारदात की शिकायत डायल 112 पर दी है। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


महमूदपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनके पास ट्राला है। ट्राले को ठीक कराने के लिए उन्होंने गोहाना-पानीपत रोड पर ट्रक मार्केट में खड़ा किया था। रात के समय वह अपनी कार में ट्रक के पास बैठे हुए थे। रात करीब 2.30 बजे तीन युवक आए और उन्होंने कार के दरवाजे का खटखटाया। पीड़ित ने कार को शीशा नीचे किया तो एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी और कार से उतरने के लिए कहा। उसके बाद तीनों ने पीड़ित की पिटाई की और उनसे मोबाइल व तीन हजार रुपये छीन लिए। हमलावरों ने पीड़ित को कार में बैठा लिया और पानीपत की तरफ चल दिए। हमलावरों ने रास्ते में पीड़ित का मोबाइल कार से बाहर फेंक दिया। उसके बाद हमलावर वापस से गोहाना पहुंचे और उन्होंने पीड़ित को रोहतक-पानीपत हाईवे पर सोनीपत रोड के पास चलती कार से बाहर धकेल दिया। हमलावर पीड़ित की कार लेकर भाग गए। पीड़ित ने वापस ट्रक मार्केट में जाकर डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




वर्जन
पानीपत चुंगी के पास ट्रक मार्केट से पिस्तौल दिखाकर कार व नकदी छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंस्पेक्टर मोहन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed