फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three women wrote a letter to the Women's Commission and the Deputy Commissioner, and the Patwaris called the allegations baseless.

Sonipat News: तीन महिलाओं ने महिला आयोग व उपायुक्त को दी चिट्ठी, पटवारियों ने निराधार बताए आरोप

Fri, 13 Feb 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Three women wrote a letter to the Women's Commission and the Deputy Commissioner, and the Patwaris called the allegations baseless.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा उपमंडल कार्यालय में पटवारियों के चल रहे धरने को संबोधित करते द रेवेन्यू
खरखौदा। उपमंडल कार्यालय में धरने पर चल रहे पटवारियों व अधिकारियों के बीच शुक्रवार को सुलह होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन एक चिट्ठी ने धरने को फिर से हवा देने का काम कर दिया है।
विज्ञापन

द रेवेन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने उक्त चिट्ठी को धरने पर पहुंचे पटवारियों के समक्ष रखते हुए इस मामले का पटाक्षेप करने की बात कही है। वहीं, इस मामले के आरोप भी अधिकारियों पर लगाए हैं।
विज्ञापन

निजामपुर खुर्द गांव से होकर गुजरने वाली पावर ग्रिड की लाइन के विवाद में पटवारियों ने एसडीएम व नायब तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए 4 फरवरी को उपमंडल कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई दौर की अधिकारियों व पटवारियों के बीच बैठक हुई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के भाई माईराम कौशिक ने भी धरने पर पहुंचकर पटवारियों से बात की थी। साथ ही जिप चेयरपर्सन मोनिका दहिया व पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष राजबीर दहिया के साथ भी हुई बैठक के बाद वीरवार को पटवारियों व अधिकारियों के बीच सुलह होती दिख रही थी।
शुक्रवार को एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सन्नी दहिया ने धरने पर पहुंचकर बताया कि उनके खिलाफ किन्हीं तीन महिलाओं ने महिला आयोग व उपायुक्त सहित अन्य को शिकायत की है। लगे आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने हर जांच के लिए खुद को तैयार रहने की बात कही।

दूसरी ओर इस शिकायत के पीछे भी अधिकारियों की भूमिका बताई है। धरने पर पहुंचे द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल का कहना है कि मामले की जांच की जाए, झूठी शिकायत देने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके बाद ही धरना समाप्त होगा। मामले में शनिवार को उपायुक्त के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed