{"_id":"6961674fd987f604b60bc6c5","slug":"three-teams-from-the-district-have-excelled-at-the-state-level-in-the-kbc-competition-winning-a-prize-money-of-one-lakh-rupees-each-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147963-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केबीसी के तहत जिले की तीन टीमों का राज्यस्तर पर परचम, मिली एक-एक लाख की पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केबीसी के तहत जिले की तीन टीमों का राज्यस्तर पर परचम, मिली एक-एक लाख की पुरस्कार राशि
Sat, 10 Jan 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो :21: कौशल बिजनेस चैलेंज के तहत राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली गांव जाखौली राजकीय क
- फोटो : संवाद
सोनीपत। कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी-2.0) योजना के तहत जिले के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और रोजगारपरक नवाचारों से राज्यस्तर पर पहचान बनाई है। जिले की तीन टीमों ने रोजगार से जुड़े वर्किंग मॉडल प्रस्तुत कर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 जनवरी को पानीपत में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न जिलों की विजेता टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल
कौशल बिजनेस चैलेंज योजना का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों में स्वरोजगार की भावना जागृत करना है। योजना के तहत विद्यार्थियों से नवाचार आधारित रोजगार सुझाव मांगे जाते हैं ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यमिता अपनाने और नए व्यावसायिक विचार विकसित करने के लिए प्रेरित हों। इन्हीं उद्देश्यों के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की तीन विजेता टीमों ने अपने-अपने रोजगारपरक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें निर्णायक मंडल ने काफी सराहा।
विज्ञापन
राज्यस्तर पर चयनित व पुरस्कृत टीमें
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली की टीम ने नीम एवं एलोवेरा से बने प्राकृतिक साबुन और शैंपू का वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंवली (गोहाना) की टीम ने प्राकृतिक दर्द निवारक तेल पर आधारित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया।
- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडली की टीम ने बीज कागज कलम पर आधारित नवाचार प्रदर्शित किया।
दो किश्तों में मिलेगी पुरस्कार राशि
जिला सहायक परियोजना संयोजक अमित भनवाला ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा के साथ नवाचार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल बिजनेस चैलेंज योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की तीन टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता है। यह राशि 75 फीसदी और 25 फीसदी की दो किश्तों में प्रतिभागी टीमों को प्रदान की जाएगी।