फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three teams engaged in search of Sarpanch's murderers

Sonipat News: सरपंच के हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं तीन टीमें

Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three teams engaged in search of Sarpanch's murderers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। गांव छिछड़ाना में हुई सरपंच की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं सरपंच के परिजनों का कहना है कि दलबीर के परिवार को पुलिस सुरक्षा मिली थी। ऐसे में उनके इतने हथियार एकत्रित करने पर सवाल उठता है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरपंच को नौ गोली मारी गई थी। पुलिस ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है और परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू (45) की सोमवार को सुबह गांव के बाहर खेत के रास्ते में बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरपंच की हत्या के बाद हमलावर साहिल व उनके दो अन्य साथी गांव में पहुंचे थे और दलबीर फौजी के घर सामने रह रहे सरपंच राजेश के चचेरे भाई राजू पर दो-तीन गोली चलाई थीं। जान से मारने की धमकी देकर वे भाग गए थे। हमलावरों ने सरपंच की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर हथियारों समेत व दलबीर फौजी की फोटो के साथ पोस्ट डाली थी। पुलिस ने सरपंच के बेटे मंजीत ने बयान दिया था कि चुनाव से पहले प्रत्याशी दलबीर फौजी की हत्या कर दी गई थी। चुनाव में उनके पिता की जीत के बाद से दलबीर का परिवार उनसे रंजिश रखे था। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश को तीन टीम बनाई है। इसमें सीआईए की दो व थाना की एक टीम शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के बाद भी हथियार एकत्रित करने पर उठाए सवाल

सरपंच की हत्या से पहले आरोपियों ने हथियार एकत्रित किए थे। सरपंच के परिजनों का आरोप है कि दलबीर फौजी की हत्या के बाद उसके परिवार के सदस्यों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। इसके बाद भी पुलिस को उनके हथियार एकत्रित करने के बारे में जानकारी नहीं हुई। यह बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। अगर पुलिस सतर्क रहती तो इस घटना को रोका जा सकता था। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी है। ऐसे में वह कोई अन्य वारदात भी कर सकते हैं। ऐसे में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी सोशल मीडिया पर की थी गाली-गलौज

आरोप है कि एक आरोपी युवक ने करीब डेढ़ माह पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गालीगलौज की थी। अब वारदात के बाद फिर से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डाली गई है। मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।



वर्जन

हत्यारोपियों की तलाश को तीन टीम गठित की गई हैं। निष्पक्ष जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में दलबीर के परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी से भी जानकारी जुटाई गई है। -नरेंद्र सिंह खटाना, एसीपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed