फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three players from Sonipat were selected in the Indian Junior Womens Hockey Team

उपलब्धि: सोनीपत की तीन खिलाड़ियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन, विश्व कप में दिखाएंगी प्रतिभा

Thu, 17 Mar 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

भारतीय टीम 1 से 12 अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में प्रतिभा दिखाएगी। कोच प्रीतम सिवाच ने तीनों खिलाड़ियों व परिजनों को बधाई दी है। चयन होने पर खिलाड़ियों ने कहा कि कोच प्रीतम सिवाच के कुशल मार्गदर्शन से ये मुकाम पाया है।

विज्ञापन
Three players from Sonipat were selected in the Indian Junior Womens Hockey Team
शर्मिला। प्रीति। मंजू चौरसिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हरियाणा के सोनीपत जिले की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें ब्रह्म नगर निवासी मंजू चौरसिया, भगत सिंह कालॉनी निवासी प्रीति और मूलरूप से हिसार अब टीकाराम कन्या हॉस्टल मेें रहने वाली शर्मिला शामिल हैं। अब ये खिलाड़ी 1 से 12 अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर विश्व कप में प्रतिभा दिखाएंगी। ये तीनों खिलाड़ी कोच प्रीतम सिवाच के पास कई सालों से अभ्यास कर रही हैं। जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम मेें होने से परिजनों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए टीम का चयन करने के लिए भुवनेश्वर में ट्रायल हुआ। जिसमें सोनीपत की तीन खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए टीम में जगह बनाई। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर तीनों खिलाड़ी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने कहा कि वे कई सालों से सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान पर कोच प्रीतम सिवाच के पास अभ्यास कर रही हैं। कोच प्रीतम सिवाच ने न सिर्फ हमें हॉकी के गुर सिखाए, बल्कि हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ी रहीं। उन्होंने विपरीत हालात में भी हमारा हौसला नहीं टूटने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
मंजू चौरसिया : ब्रह्म नगर निवासी वकील भगत की बेटी मंजू ने बताया कि मेरे पिता मेहनत मजदूरी कर घर का पालन पोषण करते हैं। बचपन से ही मुझे हॉकी खेलने का शौक था। इसलिए औद्योगिक क्षेत्र में कोच प्रीतम सिवाच के पास जाती थी। उन्होंने हमारी आर्थिक स्थिति को देखते हुए न सिर्फ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, बल्कि हर कदम पर सहयोग भी किया। 

प्रीति : भगत नगर निवासी शमशेर सिंह की लाडली प्रीति ने कहा कि हमारे घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हॉकी खेलने के शौक में कोच प्रीतम सिवाच के पास पहुंची और उन्होंने हमें हॉकी के गुर सिखाते हुए इस लायक बनाया कि हम आज भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुई। 


शर्मिला : मूलरूप से हिसार की रहने वाली शर्मिला ने बताया कि टीकाराम कन्या महाविद्यालय के हॉस्टल में रहती हूं। यहीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई की। मैंने कोच प्रीतम सिवाच के पास हॉकी के गुर सीखे। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में स्थान बनाने में कामयाब हुई। हॉकी जूनियर विश्व कप मेें बेहतर प्रदर्शन कर अपने गुरु का मान बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed