फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three People Died in Accident at Sonipat

Sonipat Accident: नेशनल हाईवे पर बैरिकेड से टकराई कार में लगी आग, एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जले

Thu, 23 Jun 2022 09:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 09:07 AM IST
सार

हादसा गुरुवार सुबह हुआ। सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Three People Died in Accident at Sonipat
सोनीपत में जली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे (एनएच)-334 बी पर गांव राई के पास तेज रफ्तार कार सड़क के बीच में रखे पत्थरों के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जल गए। हादसे में कार सवार बीडीएस के एक और एमबीबीएस के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

पुलिस ने राहगीरों व बिल्डर मैटेरियल सप्लायर के कारिंदे की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मरने वाले तीनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मरने वाले एक छात्र के पिता के बयान पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व निर्माण कंपनी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर-57 निवासी जय सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा रोहित गौरिया (22) पीजीआई रोहतक से एमबीबीएस कर रहा था। वह छात्रावास में रहता था। रोहित व मरने वाले उसके सहपाठी तृतीय वर्ष के छात्र थे। उसका बेटा बुधवार देर रात अपने सहपाठी नारनौल के सेक्टर-1 निवासी पुलकित (23), रेवाड़ी के कालका रोड स्थित विजय नगर की गली नंबर-2 निवासी संदेश (21) व बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र नारनौल के सिलारपुर निवासी नरवीर यादव, झज्जर के दुबलधन निवासी सोमवीर व रोहतक के खिड़वाली निवासी अंकित हुड्डा के साथ आई-20 कार में सवार होकर उत्तराखंड के हरिद्वार जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी एनएच-334 बी से मेरठ के रास्ते हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। जब वे बुधवार देर रात करीब दो बजे गांव राई के पास पहुंचे तो हाईवे के फ्लाईओवर से पहले रास्ता बंद करने के लिए रखे गए भारी पत्थरों के बैरिकेड से उनकी कार टकरा गई। पत्थर से टकराने के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार रोहित, पुलकित व संदेश जिंदा जल गए। नरवीर, अंकित हुड्डा व सोमबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को घायलों को राहगीर की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सोमबीर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर कार में लगी आग को बुझाया। जिसके बाद तीनों छात्रों के शवों को बाहर निकाला गया। शव जल गए थे। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में तीनों छात्रों की जलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 


रोहित के पिता जय सिंह का आरोप है कि हाईवे के बीचोंबीच रखे पत्थर के चलते हादसा हुआ है। पत्थरों पर एनएचएआई की तरफ से कोई रिफ्लेक्टर, पेंट, चिह्न, मार्का, रोड डायवर्जन, ब्लिंकर लाइट जैसी कोई सुविधा नहीं दी गई है। मामले में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद दहिया ने लापरवाही की है। साथ ही गावड़ कंपनी की तरफ से लंबे समय से निर्माण कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई व गावड़ कंपनी की लापरवाही से उसके बेटे सहित तीन की जान गई है। पुलिस ने जय सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 



एनएच-334बी पर बुधवार देर रात हुए हादसे के बाद कार में लगी आग से उसमें सवार तीन छात्रों की जलकर मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। मरने वाले एक छात्र के पिता ने एनएचएआई अधिकारी व निर्माण कंपनी के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed