{"_id":"61ae5e6f2c81182397430250","slug":"three-new-dengue-patients-were-found-in-two-days-sonipat-news-rtk63196598","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में डेंगू के तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में डेंगू के तीन नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दावों के बावजूद डेंगू पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को आई दो दिन की रिपोर्ट के बाद जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। जिले में मरीजों का आंकड़ा 954 तक पहुंच गया है।
जिले में डेंगू पर नियंत्रण रखने में विभाग लाचार नजर आ रहा है। सोमवार को दो दिन में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा 954 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बुखार के पांच मरीज व डेंगू के 2 मरीज भर्ती है। दूसरी ओर डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मॉनीटरिंग करने का दावा कर रहा है। विभाग की तरफ से गठित 174 टीमों पर जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू मलेरिया के सैंपल लेकर लैब में भेज रहे हैं और डेंगू की जांच कराने के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाने के लिए कह रहे हैं। साथ ही घरों में रखे पानी की टंकियों व पानी से भरे बर्तनों व टायरों को भी लगातार चेक किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक का कहना है कि सोमवार को जिले में तीन नए केस मिले है। अब डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है, लेकिन सावधानियां जरूर बरते। लोग घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य करवाएं।