{"_id":"671f12343feb37c04f04794d","slug":"three-miscreants-entered-in-house-and-shot-young-man-in-sonipat-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: सोनीपत में घर में घुसे तीन बदमाश, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: सोनीपत में घर में घुसे तीन बदमाश, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई में चल रहा उपचार
Mon, 28 Oct 2024 09:55 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:55 AM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर है। उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के गांव खानपुर कलां में बाइक सवार तीन युवकों ने घर में घुसकर ग्रामीण युवक पर गोली चला दी है। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल को परिजन रोहतक पीजीआई लेकर गए है। थाना सदर गोहाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भैंसवाल कलां निवासी अत्यंत (22) रविवार रात को अपने घर पर मौजूद था। आरोप कि तीन युवकों ने घर में घुसकर अत्यंत के पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को रोहतक पीजीआई लेकर गए है। घायल का रोहतक के पीजीआई में उपचार चल रहा है। सदर थाना गोहाना पुलिस का कहना है कि घायल के बयान दर्ज करने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।