फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   three laborers died after being forced to press a water pipeline down the road

सड़क के नीचे से पानी की पाइप लाइन दबाते हुए दबने से तीन मजदूरों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
three laborers died after being forced to press a water pipeline down the road
सोनीपत। गांव लाठ-जौली के बीच सडक़ के नीचे से पाइप लाइन दबाने के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे तीन मजदूरों की मिट्टी का तौंदा गिरने से मौत हो गई। तीनों के शवों को सामान्य अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव लाठ-जौली के बीच खेत मे ट्यूबवेल के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। रविवार रात को गांव लाठ निवासी मुकेश व अजीत तथा पानीपत के गांव शहर मालपुर का रहने वाला उनका रिश्तेदार प्रदीप मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। उन्होंने गड्ढे के पास ही मिट्टी का ढेर लगा रखा था। इसी दौरान अचालक मिट्टी का ढेर तीनों पर गिर गया और वह उसमें दब गए। जब ग्रामीणों को मामले का पता लगा तो तुरंत तीनों को निकाला गया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed