फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three express trains will be cancelled today

Sonipat News: तीन एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द रहेंगी

Thu, 28 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three express trains will be cancelled today
फोटो 40- सोनीपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। पठानकोट में चक्की नदी में पुल के पास मिट्टी का कटाव होने के चलते जम्मूतवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, बड़ी ब्राह्मण सेक्शन के बीच रेल यातायात को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को दूसरे दिन पंजाब के रास्ते जम्मूतवी की ओर से जाने वाली 58 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा जबकि 46 का बीच मार्ग के स्टेशनों तक परिचालन किया गया। पांच ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया गया। बुधवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली जम्मू मेल व जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रही। मालवा एक्सप्रेस का दिल्ली, जम्मूतवी एक्सप्रेस का अमृतसर जंक्शन तक परिचालन किया गया। इसके अलावा अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 4:35 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 4:16 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 2:38 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 3:46 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1:36 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:07 घंटे की देरी से चली। उत्तर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जम्मूतवी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस का परिचालन 28 अगस्त को रद्द रहेगा। इन ट्रेनों में सोनीपत से जम्मू व दिल्ली की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed