फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three arrested for getting photo of question paper in mobile

मोबाइल में प्रश्नपत्र का फोटो मिलने पर तीन गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for getting photo of question paper in mobile
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान गांव बनवासा के राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र के पास तीन युवकों के मोबाइल में प्रश्न पत्र के फोटो मिले। केंद्र अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। गांव बनवासा के राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र के बाहर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा था। बाहरी युवक स्कूल के गेट के पास पहुंच गए थे। बाहरी हस्तक्षेप बढ़ने पर केंद्र अधीक्षक रवि ने दूसरे कर्मचारियों की सहायता से तीन युवकों को पकड़ लिया था। उनके मोबाइल में प्रश्नपत्र के फोटो मिले थे। युवकों की पहचान गांव रिंढाना के संदीप, हुल्लाहेड़ी के मुकेश और बनवासा के रोहित के रूप में हुई थी। सूचना मिलने पर बरोदा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। केंद्र अधीक्षक ने कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं। इस मामले की जांच की जाए। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी संदीप, मुकेश और रोहित को अदालत में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed