फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused carrying a reward of Rs 1 lakh each for robbery and murder of a farmer arrested, two injured in encounter

Sonipat News: डाका डालने और किसान की हत्या में एक लाख के इनामी तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Thu, 15 Jan 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused carrying a reward of Rs 1 lakh each for robbery and murder of a farmer arrested, two injured in encounter
फोटो :10: सोनीपत में खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर मुठभेड़ के बाद मौके से बरामद तमंचा। संवाद
सोनीपत। गांव मल्हा माजरा में डाका डालने और किसान की हत्या करने के एक लाख के इनामी तीन आरोपियों को स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, क्राइम यूनिट कुंडली और कुंडली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबोच लिया है। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि तीसरे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व प्रबीना पी ने बताया कि गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर में डाका डालने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थीं। कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने मामले में दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएयूजी प्रभारी अजय धनखड़ ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट का रहने वाला है। उसने बताया कि नरेला के शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर दी। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने आरोपियों को घेरकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो शेखर और शफीक के पैर में लगी। पुलिस ननेउन्हें दबोच कर नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी शेखर और शफीक से दो तमंचे व बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहिल हत्याकांड व डकैती की वारदात में छह आरोपी शामिल थे। इनमें शफीक, शेखर व सद्दाम के अलावा महिना, सेबू, शोहिल उर्फ बाउंसर भी थे।
शेखर की साहिल से दोस्ती थी। उसका साहिल के घर आना-जाना था। शेखर पर कर्ज हो गया था। उसे पता था कि साहिल के घर आभूषण व नकदी है। साहिल ने उसे कई दिन पहले बताया था कि जमीन के दो करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
यह जानकारी होने पर शेखर के मन में लालच आ गया और उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर डाला डालने का षड्यंत्र रचा। डाका डालने के दौरान वह घर के बाहर था और उनका एक साथी छत पर था। चार साथी अंदर वारदात करने के लिए घुसे थे।



---------
विरोध करने पर महिना ने मारा था चाकू

गिरफ्तार आरोपी ने कबूला है कि वारदात के दौरान विरोध करने व घर में कुछ नहीं होने की बात कहने पर महिना ने साहिल के सीने में चाकू मार दिया था। इस दौरान साहिल की मां सुनीता पर हमला कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। बाद में वह लूटपाट कर भाग गए थे।






---------
मां के सामने साहिल को घोंप दिया था चाकू

गांव मल्हा माजरा निवासी सुनीता ने 8 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी है कि वह तथा उनका बेटा साहिल (26) अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। उनकी बहू पिंकी मायके गई हुई है। रात को घर में घुसे चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की और बेटे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

फोटो :10: सोनीपत में खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर मुठभेड़ के बाद मौके से बरामद तमंचा। संवाद

फोटो :10: सोनीपत में खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर मुठभेड़ के बाद मौके से बरामद तमंचा। संवाद

फोटो :10: सोनीपत में खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर मुठभेड़ के बाद मौके से बरामद तमंचा। संवाद

फोटो :10: सोनीपत में खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर मुठभेड़ के बाद मौके से बरामद तमंचा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed