{"_id":"689cf55c532857152507dc04","slug":"three-accused-arrested-for-smuggling-banned-drugs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140739-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रतिबंधित दवा की तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रतिबंधित दवा की तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 Aug 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम ने सेक्टर-7 खेल स्टेडियम के पास से दिल्ली के गांव दिचाऊं कलां फिलहाल सुपरमैक्स सोसाइटी राठधना निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार किया है।
तलाशी लेने पर उसके पास बैग में से प्रतिबंधित दवा की 97 शीशियां बरामद हुईं। उसके खिलाफ सेक्टर-27 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव मोहाना के पास से होली मोहल्ला, गोहाना निवासी अंश उर्फ हन्नी और सुभाष नगर गोहाना निवासी सौरभ है। उनकी गाड़ी से दो थैलियों में प्रतिबंधित दवा की 68 शीशियां मिली हैं। उनके खिलाफ मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।