{"_id":"67a51e2858f50deadc02d42c","slug":"thisha-of-aterna-made-the-most-beautiful-poster-in-the-district-level-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131914-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अटेरना की थीशा ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अटेरना की थीशा ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर
Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय
सोनीपत। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित जिलास्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय, अटेरना की छात्रा थीशा ने सबसे सुंदर पोस्टर बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता वीरवार को गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। मुख्यातिथि के रूप में पहुंची जिला गणित विशेषज्ञ नीति ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। उन्होंने प्रतिभागियों की शानदार कला की सराहना की। प्राचार्य अतुल खट्टर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अंत में मुख्यातिथि व प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा रहा। जिस पर प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपनी कला को शानदार तरीके से पोस्टर पर उकेरा। प्राचार्य अतुल खट्टर ने बताया कि प्रतियोगिता में खंड स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माॅडल टाउन के कला अध्यापक निकेंद्र गुलिया, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर से कला अध्यापक रविन, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा से चित्रकला अध्यापिका वरूणा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान से एबीआरसी संगीता ने निभाई।
प्राचार्य अतुल खट्टर ने विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। जिला गणित विशेषज्ञ नीति ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को पांच हजार रुपये, द्वितीय को चार हजार रुपये व तृतीय को तीन हजार रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विजेता रहे विद्यार्थियों को अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस दौरान संगीता, हरेंद्र, सीमा दहिया, राजेश दहिया सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
स्थान विजेता
प्रथम थीशा, राजकीय विद्यालय, अटेरना
द्वितीय सावन, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
तृतीय भावना, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा