फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   This is also the limit... Corona reduced the stature of Ravana

यह भी हद... कोरोना ने घटाया रावण का कद

Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
This is also the limit... Corona reduced the stature of Ravana
कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में आज जलाने के लिए खड़े किए गए बुराई के प्रतीक रावण परिवार के पुतले? - फोटो : Sonipat
यह भी हद ही है, कोरोना और महंगाई के कारण लंकापति और उसके परिवार का कद छोटा हो गया है। शहर में पहले जहां 55 फुट ऊंचे रावण व उनके परिवार के पुतलों का दहन होता था, वहीं अब इनका कद घटकर महज 25 फुट रह गया है। कामी रोड, सेक्टर-15 व नई अनाज मंडी में कारोनाकाल से पहले तक 45 से 55 फुट के पुतले बनाकर जलाए जाते थे।
विज्ञापन

अब सेक्टर-15 में तो सिर्फ रावण के पुतले के दहन की तैयारी है। वहीं नई अनाज मंडी में पुतला दहन नहीं किया जा रहा है। खरखौदा में पुतला दहन नहीं करने के साथ ही गोहाना व गन्नौर में महज रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। श्रीराम सभा के पदाधिकारी विजय गौतम बताते हैं कि कोरोना के साथ ही महंगाई ने भी रावण परिवार के पुतलों का कद कम किया है। जहां पहले 55 फुट के तीन पुतलों पर एक से सवा लाख रुपये का खर्च आता था, अब 25 फुट के तीन पुतलों पर ही डेढ़ लाख से अधिक का खर्च आया है।
विज्ञापन

जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाएगा। लोग रावण का पुतला दहन कर विजयदशमी का उत्सव मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य रूप से सात जगह दशानन व उसके परिवार के पुतले जलाए जाएंगे। जिले में 25 से 45 फुट के पुतले तैयार किए गए हैं। पर्व पर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग सामाजिक संगठन पुतलों का दहन करेंगे। इसमें गोहाना में सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में 45 फुट और पंजाबी रामलीला मैदान में 25 फुट के रावण के पुतले के दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोनों स्थानों पर दहन शाम के छह बजे के करीब होगा। वहीं कामी रोड पर श्रीराम लीला सभा की तरफ से इस बार 25-25 फुट के पुतले जलाए जाएंगे। यहां पहले 55 फुट तक के पुतले जल चुके हैं। गन्नौर में बीएसटी मैदान में गन्नौर वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से महज रावण का 40 फुट का पुतला जलाया जाएगा। हालांकि कई अन्य स्थानों पर भी सांकेतिक रूप से पांच से 15 फुट के रावण जलाए जाएंगे। यह संख्या करीब 100 तक हो सकती है।
दशहरा पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस को सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने को सभी प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने तीन चरणों में कार्य योजना तैयार की है। शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने को सभी प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर 72 राइडर, 26 पीसीआर व 26 डायल-112 टीम की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा गया है।
रामलीला मंचन की जगह हुआ कथा का आयोजन
दशहरा पर्व पर श्री रामलीला सभा द्वारा इस बार रामलीला के स्थान पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा हे। रामलीला ग्राउंड पर जहां श्रीराम कथा का पंडाल लगाया है। उसी के सामने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले रखे गए। कोरोना महामारी के चलते इस बार रामलीला ग्राउंड पर केवल रामलीला संस्था के सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति है। अन्य लोग बाहर से ही पुतला दहन देख सकते हैं। पुतलों को देर शाम रामलीला मैदान में खड़ा कर दिया गया। गोहाना में सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में इस बार रामलीला के मंचन के स्थान पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। मंदिर में रावण के पुतले का दहन होगा। अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल होंगे, मुख्यातिथि जननायक जनता पार्टी के गोहाना हलके के अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत और विशिष्ट अतिथि गोहाना की दोनों गोशालाओं के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता होंगे। टीटू धर्मशाला के साथ स्थित पंजाबी रामलीला मैदान में इस बार बड़े पर्दे पर रामानंद सागर की रामायण दिखाई जा रही है। दशहरा समारोह के मुख्यातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा होंगे और अध्यक्षता रामलीला के अध्यक्ष तिलक राज मिगलानी करेंगे। दहन से पहले झांकी निकाली जाएगी।

यहां होंगे मुख्य कार्यक्रम
-रामलीला मैदान, कामी रोड, नजदीक सब्जी मंडी, सोनीपत।
-प्राचीन शीतला माता मंदिर कोट मोहल्ला, सोनीपत।
-गढ़ी ब्राहमणान, सोनीपत।
-सेक्टर-15 सोनीपत के खाली मैदान।
-बीएसटी मैदान गन्नौर।
-पुराना शिव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी, गोहाना।
-नजदीक टीटू धर्मशाला, मुगलपुरा, गोहाना।
आयोजकों के लिए जारी की गई हिदायत
-रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग समय से पहले कराए तथा जनता के आने जाने के लिये रास्ता निर्धारित हो।
-रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था करें।
-समारोह स्थलों के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था करवाई जाए।
-शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर उचित मात्रा में अपने स्वयंसेवकों को नियुक्त करें।
-शोभा यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न करें।
-कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे दूसरे समुदाय के व्यक्तियों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
- ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारी-अधिकारी का सहयोग करें।
- कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन करें।
-भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
वर्जन
पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण व भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन चरण में कार्ययोजना तैयार की है। निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी नजर रख रहे हैं। रामलीला कमेटियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- जशनदीप रंधावा, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed