फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves took cash and goods by uprooting the roof of seven shops near the highway

हाईवे के पास सात दुकानों की छत उखाड़कर नकदी व सामान ले गए चोर

Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves took cash and goods by uprooting the roof of seven shops near the highway
दुकानदार विकास व उखड़ी छत दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
एनएच-44 के पास मुरथल रोड स्थित सात दुकानों की छत उखाड़कर चोर सामान व नकदी चोरी कर ले गए। चोर एक दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक के सामान की तीन दुकानों के साथ मेडिकल स्टोर, खाद-बीज, पेंट व हार्डवेयर के सामान की दुकानों को निशाना बनाया। सुबह दुकानदार पहुंचे तो छत की पत्थर की टुकड़ी (सिल्ली) टूटी मिली। वहीं से दुकानों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मुरथल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गांव मुरथल के रहने वाले कुलदीप की मुरथल अड्डे के पास गुलशन ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। वह बुधवार रात को दुकान बंद कर घर गया था। वह वीरवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर खोलते ही अंदर मिट्टी पड़ी मिली। उसने ऊपर देखा तो छत पर सिल्ली उतरी हुई थी। चोर यहीं से दुकान में घुसे और अंदर से सामान चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोर उसकी दुकान से पांच एलईडी, चार जूसर मिक्सर, 12 सौ रुपये व पंखे ले गए। उसे पता लगा कि उसके पड़ोस की दुकानों में भी चोरी हुई है। चोरों ने सभी दुकानों की छत उखाड़कर व सिल्ली हटाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इन दुकानों से यह सामान चोरी
-मुरथल निवासी दुकानदार अनिल की रतवाना हार्डवेयर की दुकान से चोर दो बड़े हुक्के, करीब 10 छोटे हुक्के, ताले व 55 सौ रुपये ले गए।
-मेहंदीपुर निवासी सतीश की एसके इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से नकदी ले गए।
- मुरथल निवासी कृष्ण की गॉड ट्रेडिंग कंपनी की छत उखाड़ी गई।
-विकास की गॉड इंटरप्राइजेज व पेंट की दुकान में चोरी। दोनों दुकानों से करीब दस हजार रुपये व गोशाला के दानपात्र से भी नकदी चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगतपुरा, सोनीपत के रहने वाले राकेश गुप्ता के गुप्ता मेडिकोज की छत उखाड़कर चोरी करीब पांच हजार की नकदी व दवा चोरी कर ले गए।
कुलदीप व कृष्ण की दुकानों में पहले भी हो चुकीं वारदात
दुकानदार कुलदीप व कृष्ण की दुकानों में पहले शटर उखाड़कर वारदात हो चुकी हैं। कुलदीप की दुकान में तीन बार व कृष्ण की दुकान में दो बार वारदात हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में ठोस कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने की मांग की है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चोर विकास की दुकान से डीवीआर ही ले गए। पुलिस क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

वर्जन
दुकानों में चोरी की शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed