फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be facility for the attendants to stay, OPD slip counter will increase.

Sonipat News: तीमारदारों के ठहरने की होगी सुविधा, ओपीडी पर्ची काउंटर बढ़ेंगे

Mon, 26 Feb 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be facility for the attendants to stay, OPD slip counter will increase.
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में जल्द ही मरीजों व तीमारदारों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद इसको लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम भी पूछा और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सुभाष स्टेडियम में निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए ट्रैक का निर्माण करने की पहल करने को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार सबसे पहले नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एमरजेंसी समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह ओपीडी काउंटर पर पहुंचे, जहां पर्ची बनवाने वाले मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी परिसर में चिकित्सक कक्ष के बाहर टोकन सिस्टम बंद मिले। कक्ष के बाहर मरीज अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को टोकन सिस्टम चालू कराने के निर्देश दिए जिससे मरीज बेंचों पर बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार कर सके।
विज्ञापन

साथ ही वार्डों का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों से उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने मरीजों के तीमारदारों के रात के समय रुकने के लिए नाइट शेल्टर का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगमायुक्त विश्राम मीणा को फोन करके अस्पताल में नाइट शेल्टर बनाने के लिए कहा। इसके बाद निगम अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर नाइट शेल्टर के लिए जगह का चयन किया। अस्पताल के पीछे नाइट शेल्टर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी से लेकर चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली
उपायुक्त ने अस्पताल में ओपीडी, दवा वितरण, तकनीकी सेवाओं के साथ चिकित्सकों की उपलब्धता समेत अन्य जानकारी लेकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। साथ ही अस्पताल की सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए 1.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम, डॉ. योगेश गोयल के अलावा उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल भी मौजूद रहे।

कुश्ती हॉल व कार्यालय बिल्डिंग कंडम करवाने के लिए कहा
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार अस्पताल से सुभाष स्टेडियम में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल की। उन्होंने स्टेडियम में कई दशक पूर्व बनाए गए कुश्ती हॉल व कार्यालय बिल्डिंग को कंडम घोषित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन फेसिलिटेशन सेंटर का भी जायजा लेते हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्टेडियम में 400 मीटर के ट्रैक निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के लिए कहा। उन्होंने विभिन्न खेलों के लिए मंगवाए गए सामान की भी जांच की। इस दौरान पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता कुलबीर सिंह, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता जसबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र दहिया, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता रविन दत्ता, प्रशिक्षक अनिल डबास मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed