फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a ruckus when people were stopped from going to the meeting, police had to be called

Sonipat News: बैठक में जाने से रोकने पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus when people were stopped from going to the meeting, police had to be called
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित रेल हाई राइजर सोसाइटी में रविवार को हुई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जाने से रोकने पर रेजिडेंट्स ने हंगामा कर दिया। रेजिडेंट्स ने आरडब्ल्यूए के सदस्यों पर कई आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद रेजिडेंट्स को बैठक में शामिल होने दिया। बैठक के दौरान रेजिडेंट्स ने जर्जर हो रही इमारतों की मरम्मत न कराने, लिफ्ट ठीक न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रेल हाई राइजर सोसाइटी में रविवार को हुई आरडब्ल्यूए की वार्षिक बैठक प्रधान सतेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में काफी फ्लैट मालिकों के परिजन पहुंचे। उन्हें आरडब्ल्यूए की बैठक के अंदर नहीं जाने दिया गया तो रेजिडेंट्स ने हंगामा कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बैठक में जाने से रोका तो उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस के आने पर रेजिडेंट्स को बैठक में जाने दिया। रेजिडेंट ने आरोप लगाया कि इंडियन रेलवे वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (आईआरडब्ल्यूओ) की ओर से बसाई गई सोसाइटी में 13 मंजिल के टावरों में काफी जगह दरार आ चुकी है। प्लास्टर गिर रहा है और जंग लगा सरिया दिख रहा है। पानी की लाइन लीक है और नींव कमजोर हो रही है। समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स सुरेंद्र कौशिक, डॉ. धर्मबीर मलिक, नीलम, एसके गुप्ता का कहना था कि सोसाइटी में हालात गांव से भी खराब है। लिफ्ट खराब रहती है। मरम्मत के नाम पर आरडब्ल्यूए व अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे है। दो माह पहले उपायुक्त ने टावरों का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने के आदेश दिए थे। स्ट्रक्चर ऑडिट पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने हैं। इससे टावरों की मरम्मत बेहतर की जा सके। आईआरडब्ल्यूओ ने ऑडिट के पैसे देने से मना कर दिया है। उसके बाद रेजिडेंट्स खुद पैसे देने को सहमत हुए फिर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक चार्ज 50 पैसे अतिरिक्त बढ़ाने के निर्णय पर नहीं बनी सहमति
आरडब्ल्यूए की बैठक में वार्षिक चार्ज 50 पैसे अतिरिक्त बढ़ाने की बात कही। वर्तमान में रेजिडेंट्स की ओर से एक रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से दिए जाते हैं। खर्च ज्यादा बताकर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने डेढ़ रुपये प्रति वर्ग फुट लेने का निर्णय लिया, लेकिन रेजिडेंट्स की ओर से सहमति नहीं बन पाई। बैठक बनतीजा रहने पर रेजिडेंट्स ने रोष व्यक्त किया। बैठक में आरडब्ल्यूए के सचिव बृजभूषण शर्मा, सचिव चंचल गुप्ता समेत अन्य रेजिडेंट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed