फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no 'antara' injection in the hospital since last five months

Sonipat News: अस्पताल में पांच माह से ‘अंतरा’ इंजेक्शन नहीं

Thu, 26 Sep 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
There is no 'antara' injection in the hospital since last five months
फोटो 04. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए लाइन में खड़ी गर्भवती मह
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में गर्भ निरोधक के लिए पांच माह से ‘अंतरा’ इंजेक्शन तक नहीं है। यह इंजेक्शन एक बार लगाने के बाद तीन माह तक गर्भ निरोधक का काम करता है। इंजेक्शन न होने के चलते विभाग की ओर से महिलाओं को माला-डी और छाया की गोलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही अस्पताल में महिलाओं के गर्भ निरोधक के लिए कॉपर-टी और प्रसवोत्तर अंतर गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण (पीपीआईयूसीडी) की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन से संबंधित मूलभूत सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। हाल के दिनों में परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति लोगों में विश्वास काफी बढ़ा है। स्थायी साधनों के साथ गर्भ निरोध के अस्थायी साधन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यह परिवार का आकार छोटा रखने और दो बच्चों के बीच पर्याप्त अंतर रखने का सुलभ व आसान तरीका है। ऐसे में विभाग के पास गर्भ निरोधक के लिए पांच माह से अंतरा इंजेक्शन नहीं है। विभाग इंजेक्शन की जगह महिलाओं को अन्य अस्थायी उपकरण व दवाएं उपलब्ध करा रही है। लेकिन अंतरा इंजेक्शन की मांग चल रही है।
विज्ञापन



गर्भ निरोधक के लिए यह है कारगर
अंतरा इंजेक्शन 90 दिन तक गर्भ निरोधक के लिए कारगर है। यह इंजेक्शन हर तीन महीने बाद लगाया जाता है। माला-डी की एक-एक गाेली रोजाना लेनी होती है। वहीं छाया की गोलियां सप्ताह में दो बार लेनी होती हैं। तीन माह बाद महिलाओं को सप्ताह में छाया की एक गोली लेनी होती है। परिवार नियोजन के लिए कॉपर-टी कभी भी लगाई जा सकती है। इस पर विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं डिलिवरी के तुरंत पर पीपीआईयूसीडी भी लगाई जा रही है। इसके लिए महिलाओं को पहले बताया जाता है। महिला की रजामंदी के बाद ही पीपीआईयूसीडी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस महीने कितनी महिलाओं ने लिया लाभ
सुविधा अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त
माला-डी 71 65 68 74 79
छाया 25 27 25 24 24
कॉपर-टी 32 46 34 31 20
पीपीआईयूसीडी 9 17 20 4 13

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें परिवार नियोजन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। रोजाना 300 से ज्यादा गर्भवती अपनी जांच कराने के लिए पहुंच रही हैं। पांच माह से अंतरा इंजेक्शन नहीं आ रहा है। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय में भी अवगत करा रखा है। - डॉ. पुष्पा पूनिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल

परिवार नियोजन के लिए कॉपर-टी व पीपीआईयूसीडी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। सप्लाई में अंतरा इंजेक्शन आने के बाद महिलाओं को लगाया जाएगा।
- डॉ. आशा सहरावत, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed