फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no adequate fire fighting system in the civil hospital.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं

Wed, 08 Oct 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
There is no adequate fire fighting system in the civil hospital.
सोनीपत। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में आग की घटना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया। नागरिक अस्पताल में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में आग बुझाने वाला सिलिंडर तो है लेकिन हौजपाइप नहीं है। पानी का भी ठीक इंतजाम नहीं है। अगर दो मंजिला अस्पताल में आग की घटना हो जाए तो उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो सकता है। अचानक पानी की बौछार करनी पड़ जाए तो पाइप का इंतजाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में लगे फायर हाइड्रेंट के साथ लगे फायर हौज बॉक्स में हौज पाइप तक नहीं है। आग से निपटने को लेकर जिला अस्पताल में व्यवस्था पूरी नहीं है। 200 बेड वाले इस अस्पताल में आग से निपटने के लिए स्थापित फायर हाइड्रेट का अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन

फायर अलार्म की सुविधा भी नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार हाैज पाइप की लंबाई 15 मीटर होती है। यह हल्का होने के साथ ऊंचाई तक आग बुझाने में सहायक हाेता है। जिसे राउंड करके हौज बॉक्स में रखा जाता है लेकिन प्रशासन की लापरवाही की वजह से बॉक्स से हौज पाइप एवं ब्रांच पाइप गायब है। ऐसे में वेट राइजर में जलापूर्ति कैसे हो सकेगी। जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की जिंदगी के साथ इस प्रकार की लापरवाही उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विभाग को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की दरकार



दमकल विभाग को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की दरकार है। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने के कारण ऊंची इमारतों में आग लगने पर उससे बुझाने में दिक्कत आती है। सोसाइटी व बहु मंजिला इमारतों में आग व अन्य आपदा से निपटने के लिए दिल्ली से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाना पड़ता है। जिले में बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर व्यापारी कई बार रोष जता चुके हैं। कुंडली, राई, बड़ी क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं।
विभाग के पास 35 मीटर तक आग बुझाने की व्यवस्था
वर्तमान में विभाग के पास 35 मीटर तक आग बुझाने की व्यवस्था है। इससे ज्यादा ऊंचाई पर आग लगने पर दिल्ली से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मंगाना पड़ता है। बड़ी आग बुझाने के लिए दिल्ली व आसपास के जिलों से दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ता है। सरकार ने जिस तरह से दमकल केंद्रों को बढ़ाया है, उस हिसाब से 200 अतिरिक्त फायर ऑपरेटर की जरूरत है। अभी तक नए कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई है। विभाग के पास 10 दमकल केंद्र है।


---
जिला नागरिक अस्पताल में अग्निशमन सिलिंडर ठीक है, लेकिन आग पर नियंत्रण के लिए लगाए गए फायर हाइड्रेंट के साथ फायर हौज बॉक्स में हौज पाइप तक नहीं है। यह हालात अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी हो सकते है। जल्द ही निरीक्षण करके अस्पताल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा।-रामेश्वर सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी, दमकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed