फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is a need to improve the basic facilities and infrastructure in hospitals

Sonipat News: अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को बेहतर करने की जरूरत

Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
There is a need to improve the basic facilities and infrastructure in hospitals
फोटो 52: पंचकूला में आयोजित बैठक के दौरान सरकार के समक्ष सुझाव रखते विधायक निखिल मदान। स्रोत: प - फोटो : reasi
सोनीपत। भाजपा विधायक निखिल मदान ने पंचकूला में आयोजित दो दिवसीय बजट पूर्व परामर्श बैठक में सरकार के समक्ष कुछ सुझाव रखे। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व विभाग में बजट संबंधी विभिन्न सुझाव साझा किए।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन तभी संभव है जब सभी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत ढांचे की उपलब्धता हो। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। प्रदेश के सभी स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में वन क्षेत्र को बढ़ाने की जरूरत है। गोचरान भूमि को चिह्नित करके गौ अभ्यारण्य बनाने की जरूरत है। इन कार्यों के लिए आगामी बजट में प्रावधान किया जाना चाहिए। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। साथ ही विधायक ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में भी भ्रष्टाचार रोकने के लिए नई कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed