फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft of gold earrings by stopping the woman on the pretext of asking the way

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोककर सोने की बालियां की चोरी

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft of gold earrings by stopping the woman on the pretext of asking the way
सोनीपत। जटवाड़ा मोहल्ला में महिला को झांसे में लेकर उसकी सोने की बालियां चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लाल दरवाजा की रहने वाली बाला ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को दोपहर के समय वह घर से हनुमान नगर जा रही थी। जब वह जटवाड़ा मोहल्ला में पहुंची तो उसे एक युवक ने रोक लिया और पानीपत का रास्ता पूछा। बाला उसे रास्ता बताने लगी तो वहां पर एक महिला व दो लड़के और आ गए। वह चारों उससे बातचीत करने लगे। उन्होंने उसे बातों में लगाकर बहाने से उसके कानों से बालियां निकलवा ली। बाद में वह बालियां चोरी कर फरार हो गए। उनके जाने के बाद उसे बालियां चोरी होने का पता लगा। जिस पर उसने परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने अपने स्तर पर उनका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed