{"_id":"663273d05569b4152d0031a2","slug":"theft-of-cash-and-goods-from-property-dealers-office-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117653-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से नकदी व सामान चोरी
Wed, 01 May 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित प्रॉपर्टी डीलर व उनके किरायेदार के कार्यालय में घुसकर चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी होने पर प्रॉपर्टी डीलर अपने स्तर पर जांच की। अब उन्होंने एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-14 निवासी अरविंद चावला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सेक्टर-14 में ही चावला प्रॉपर्टीज के नाम से कार्यालय खोला है। उन्होंने ऊपर का फ्लोर मनीष को किराए पर दे रखा है। वह भी उसमें अपना कार्यालय चलाते हैं। वह 19 अप्रैल को कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। जब वह 20 अप्रैल को कार्यालय में पहुंचे तो अंदर जाकर देखा कि डीवीआर, सीसीटीवी, बाथरूम व रसोई से टोटियां तथा 12000 रुपये चोरी मिले। वहीं किरायेदार मनीष के कार्यालय से लैपटॉप, बाथरूम व किचन की टोटियां, तार का बंडल चोरी मिले। उन्होंने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया तो जानकारी मिली कि चोरी मन्नी नाम के युवक ने की है। उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्य जुटा रही है।