फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Theft by breaking the locks of five shops on Baroda Road

Sonipat News: बरोदा रोड पर पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 29 Feb 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of five shops on Baroda Road
गोहाना। बरोदा रोड पर मोर चौक के पास चोरों ने रात के समय पांच दुकानों का ताला तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। दुकानदार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें शटर का ताला टूटा मिला। दुकानदारों ने चोरी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने हलवाई, कन्फेक्शनरी और केमिस्ट की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की है। चोरों की पहचान न हो सके, इसके लिए चोर दुकानों पर लगे सीसीटीवी भी उतार कर ले गए। दुकानदार कुलबीर मोर ने बताया कि उनकी मोर किराना स्टोर के नाम से दुकान है। चोर दुकान से करीब 60 हजार रुपये सामान और 1500 रुपये की नकदी ले गए। मां अन्नपूर्णा कन्फेक्शनरी में भी सीसीटीवी, 12 हजार रुपये की नकदी और सिगरेट की बड़ी डिब्बियां निकाल कर ले गए। ओम किराना स्टोर से 12 हजार रुपये की नगदी और सामान ले गए हैं। आरव मिष्ठान भंडार से चोर सिगरेट, बीड़ी और कोल्ड ड्रिंक्स व तीन हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। मोर मेडिकोज से चोर करीब तीन हजार रुपये का सामान निकाल कर ले गए।
विज्ञापन

वर्जन
बरोदा मोर चौक पर दुकानों में चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed