{"_id":"63bac76e3045fb2bc65e570b","slug":"theft-attempt-in-professor-s-flat-of-op-jindal-university-sonipat-news-rtk6687132185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओपी जिंदल विवि की प्रोफेसर के फ्लैट में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओपी जिंदल विवि की प्रोफेसर के फ्लैट में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। गांव लिवान स्थित मैक्स हाइट मेट्रो व्यू अपार्टमेंट में ओपी जिंदल विवि की प्रोफेसर के फ्लैट में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रोफेसर के चाचा वित्त मंत्रालय में निदेशक ने राई थाना में चोरी के प्रयास की शिकायत दी है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा है।
राई थाना पुलिस को दी शिकायत में वित्त मंत्रालय के निदेशक रोज मेरी के.अब्राहम ने बताया कि उनकी भतीजी एलिजाबेथ लीन गांव लिवान के पास मैक्स हाइट मेट्रो व्यू अपार्टमेंट में रहती है। वह तीन माह पहले ही यहां शिफ्ट हुई है। वह 20 से 29 दिसंबर के बीच केरला स्थित घर गई थी। उन्हें 29 दिसंबर को उनके फ्लैट का ताला टूटा होने की सूचना मिली। उन्होंने इसे लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा थी। बाद में 7 जनवरी को वह फ्लैट पर पहुंचे और जांच की। उनकी भतीजी के कमरे से कोई कीमती सामान चोरी नहीं मिला। उनकी भतीजी फ्लैट में अकेली रहती हैं और कोई वह कोई कीमती आभूषण नहीं पहनती। इससे पहले भी अपार्टमेंट के अंदर चोरी का प्रयास हो चुका है। उस फ्लैट में भी एक मां-बेटी अकेली रहती है। उन्होंने कहा कि यह शिकायत वह क्षेत्र की सुरक्षा की दृष्टि से दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए यहां सुरक्षा के ठोस प्रबंध करने को कहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित बीट अधिकारी को क्षेत्र में लगातार गश्त करनी चाहिए।