{"_id":"67e99ccc1bc7d8300404331c","slug":"theft-at-five-places-including-two-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134498-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो घरों समेत पांच जगह चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो घरों समेत पांच जगह चोरी
Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो घर, दुकान, जिम को निशाना बनाते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट से सरिया चोरी कर लिया। पीड़ितों के बयान पर बरोदा, मुरथल, सदर सोनीपत थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। घरों में चोरी की दोनों वारदात कथूरा गांव में हुई है।
गांव कथूरा निवासी योगेंद्र ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह डीटीसी, दिल्ली में परिचालक हैं। 27 मार्च को घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। उनकी मां छोटे भाई के पास रोहतक गई हुई थीं। जब उनकी मां घर लौटीं तो उन्होंने फोन कॉल कर चोरी के बारे में जानकारी दी, जिस पर वह घर पहुंचे और जांच की। घर से 50 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठियां चोरी मिलीं। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, कथूरा में ही बंद मकान से चोर आभूषण चोरी कर ले गए। सुशीला ने पुलिस को बताया कि वह 24 मार्च को घर को ताला लगाकर अपनी बहन के घर रोहतक के गांव चिड़ी में गई हुई थी। वह शनिवार को घर लौटी तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। जांच में पता लगा कि चोर उनके घर से सोने की बालियां, चांद-सूरज, चांदी की तागड़ी व गुच्छा, हथफूल, पायल, चार चांदी के सिक्के, चार जोड़ी बच्चों की तागड़ी के घुंघरू, बैंक व पेंशन की पासबुक चोरी कर ले गए हैं। सुशीला के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।