{"_id":"672001094053976164082704","slug":"the-young-man-was-shot-after-entering-the-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126884-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में घुसकर युवक को मारी गोली
Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। गांव भैंसवाल कलां में रविवार की मध्य रात हमलावरों ने घर में घुस कर एक युवक के पेट में गोली मार दी। हमलावर पानी पीने के बहाने कमरे में घुसे थे। घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। युवक की मां के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव भैंसवाल कलां निवासी मुकेश देवी ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात को उनका बेटा अचंत (22) घर में कमरे में बैठा था। उनका पड़ोसी सुल्तान भी उनके घर आया था। तभी उनके घर के बाहर एक बाइक आकर रुकी। बाइक से दो युवक उतरकर उनके बेटे के पास आ गए। उनका तीसरा साथी बाइक पर ही रहा। युवक घर के अंदर आकर उनके बेटे से बात करने लगे। तभी युवकों ने पीने के लिए पानी की मांगा। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उनके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर भाग गए। उन्होंने अचंत को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
युवक को गोली मारने की घटना की सूचना मिली थी। घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं होने के चलते उनकी मां के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के स्वस्थ होने पर हमलावरों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महिपाल, थाना प्रभारी, सदर गोहाना