फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the young man was beaten up after entering the house

युवक को घर में घुसकर पीटा

Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
the young man was beaten up after entering the house
गोहाना। गांव आंवली में रुपये के लेनदेन में कई लोगों ने युवक की कार में तोड़फोड़ कर दी और बाद में घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। युवक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार नामजद व उनके अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव आंवली निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में सिक्योरिटी का काम करता है। उसके साथ गांव जुआं निवासी सुनील भी काम करता था। अमित का कहना है कि कुछ दिन पहले वह दोनों रुपये के लेनदेन के कारण अलग-अलग काम करने लगे। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 28 नवंबर को सुनील, उसका लड़का पारस, उसके साथी रोहित व मंजीत अन्य साथियों के साथ उसके घर पर आए। पहले उन्होंने घर के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़े। जब उसने शोर सुनकर दरवाजा खोला तो उन्होंने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वहां आस-पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed