फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man showed a minor to get a fake Aadhaar card made, Secrets open for love marriage

युवक ने फर्जी आधार कार्ड बनवा नाबालिग को दिखाया बालिग, प्रेम विवाह कर मांगी सुरक्षा तो खुला राज

Wed, 28 Oct 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man showed a minor to get a fake Aadhaar card made, Secrets open for love marriage
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर आधार कार्ड में आयु बढ़वाकर किशोरी को बालिग दिखाया और दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद जब आरोपी ने कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई तो किशोरी के परिजनों ने उसके नाबालिग होने के सुबूत पेश किए। जिस पर आरोपी युवक के खिलाफ बहकाकर ले जाने, दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं लड़की ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया तो उसे राई क्षेत्र की एक संस्था में भेज दिया।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 14 अक्तूबर को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि उसकी 17 साल की बेटी सिटी थाना क्षेत्र के स्कूल में पढ़ने आई थी और वह 13 अक्तूबर से लापता है। इस बीच व्यक्ति की बेटी व राई थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने आर्य समाज मंदिर दिल्ली में प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस सुरक्षा के लिए अर्जी लगा दी। जिस पर लड़की पक्ष को कोर्ट में बुलाया गया तो उन्होंने किशोरी के नाबालिग होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने जांच कि तो पता चला कि युवक ने आधार कार्ड में लड़की की आयु दो वर्ष अधिक बढ़वाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शादी की है। एसआई उषा रानी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed