{"_id":"6596e8f63bd693e390007e66","slug":"the-work-of-setting-up-a-shed-in-the-new-vegetable-market-worth-rs-423-crore-will-be-completed-soon-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11882-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नई सब्जी मंडी में 4.23 करोड़ से जल्द पूरा होगा शेड लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नई सब्जी मंडी में 4.23 करोड़ से जल्द पूरा होगा शेड लगाने का काम
Thu, 04 Jan 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत की गोहाना की नई सब्जी मंडी में शेड के लिए खड़े किए गए पिलर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। किसानों और सब्जी विक्रेताओं के लिए राहत की खबर है। नई सब्जी मंडी में अब 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से जल्द शेड का निर्माण पूरा किया जाएगा। उसके बाद दुकानदारों को तिरपाल के नीचे बैठकर सब्जी नहीं बेचनी पड़ेगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से शेड के लिए खड़े किए गए पिलरों पर एंगल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
नई सब्जी मंडी में 14 जुलाई 2022 को आंधी और तेज बारिश के चलते शेड गिर गए थे। शेड गिरने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। उसके बाद से मंडी में विक्रेता तिरपाल लगाकर सब्जी की बिक्री करते हैं। विक्रेताओं की ओर से बार-बार सरकार से शेड लगाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद 4.32 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है और शेड लगाने का काम पूरा किया जा रहा है। विभाग की तरफ से लगाए जा रहे शेड की लंबाई 300 मीटर और चौड़ाई 80 मीटर रखी गई है। दो के बजाय एक शेड लगाया जा रहा है। शेड के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं और अब इन पर एंगल लगाए जा रहे हैं। उसके बाद चादर लगाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेड को तैयार कर दिया जाएगा।
वर्जन
नई सब्जी मंडी में शेड लगाने का कार्य 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्धारित समय में शेड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सब्जी विक्रेताओं और किसानों को राहत मिलेगी।-बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड।