फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The work of catching 600 cows started as soon as the work order was issued.

Sonipat News: वर्क ऑर्डर जारी होते ही 600 गाेवंश पकड़ने का काम शुरू

Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
The work of catching 600 cows started as soon as the work order was issued.
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शहर को कैटल फ्री करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी होते ही बाबा गगनसाध गाेशाला, तिहाड़ मलिक की ओर से निगम क्षेत्र से 600 गोवंश पकड़े जाएंगे। 400 गोवंशों को गांव सिसाना गोशाला में और 200 गोवंशों को तिहाड़ मलिक गोशाला में छोड़ा जाएगा। गोशाला आयोग के चेयरमैन के आदेश पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। नगर निगम की ओर से प्रति गोवंश पकड़ने पर 500 रुपये जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में बढ़ती बेसहारा गोवंशों की संख्या से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंशों के कारण हादसों में भी इजाफा हो रहा है। शहरवासी बेसहारा गोवंशों को पकड़ने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। कुमासपुर नंदीशाला व हरसाना कलां नंदीशाला में जगह न होने के कारण नगर निगम अधिकारियों के लिए गोवंश पकड़ना मुश्किल हो रहा था। सोनीपत शहर की सड़कों पर 1000 से ज्यादा गोवंश होने का मामला गोसेवा आयोग से पहुंचा तो वहां चेयरमैन ने गाइडलाइन जारी करके जिले की छह-सात गोशालाओं की सूची निगम को जारी की। इसके बाद निगमायुक्त ने गोशाला प्रबंधकों की बैठक बुलाई। जिसमें से बाबा गगनसाध गाेशाला, तिहाड़ मलिक व सिसाना गोशाला ने सोनीपत शहर से गोवंश लेने की सहमति जताई। इसके बाद नगर निगम की ओर से वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को गोवंशों को पकड़ने का काम शुरू किया। इसमें नगरनिगम से सफाई निरीक्षक सुरेंद्र मलिक, पशुपालन विभाग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पाल व डॉ. जगदीश मोरवाल ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर गोवंशों को पकड़ने का कार्य शुरू कराया। इस दौरान गोशाला संघ के जिला प्रधान जितेंद्र मलिक, फूलकुमार, रामकिशन गहलावत, रामफल मलिक, होशियार सिंह, राजसिंह मालिक, सुनील व देवेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed