फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The wind blew at a speed of 16 kilometers, spoiling the fun of the sunny day.

Sonipat News: 16 किलोमीटर की गति से चली हवा, बिगड़ गया खिली धूप का मजा

Fri, 09 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The wind blew at a speed of 16 kilometers, spoiling the fun of the sunny day.
सोनीपत में खिली धूप के बीच पार्क में खेलने पहुंचे बच्चे। संवाद
सोनीपत। सुबह से खिली धूप के बावजूद 16 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपने को मजबूर हो रहे हैं। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। हालांकि हवा से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह ही खिली धूप से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही तेज गति से हवा चलने लगी। जिससे लोग ठंड से कांपने को मजबूर हो गए। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गेहूं के लिए फायदेमंद है मौसम

धूप खिलने के साथ ही ठंड का बढऩा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। अभी गेहूं में बढ़वार का समय है। अगर ठंड इसी तरह जारी रही तो गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा। साथ ही धूप में किसान यूरिया खाद व कीटनाशक का प्रयोग भी आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी

ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। 14217/18 ऊंचाहार रद्द रही, वहीं 12919 मालवा एक्सप्रेस 6:18 घंटे, 12460 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:00 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 4:10 घंटे, मूरी एक्सप्रेस दो घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 2:25 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 5:00 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 1:24 घंटे की देरी से चल रही। वहीं सवारी गाडिय़ां भी आधे से एक घंटे तक की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed