फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The way for civic elections is clear, now preparations will take hold

निकाय चुनाव का रास्ता साफ, अब जोर पकड़ेंगी तैयारियां

Thu, 19 May 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The way for civic elections is clear, now preparations will take hold
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उच्च न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार की ओर से आदेश जारी होते ही राज्य चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोनीपत में गन्नौर, गोहाना व कुंडली में निकाय चुनाव होने हैं। कुंडली नगरपालिका के बनने के बाद से पहली बार चुनाव कराया जाएगा। खास बात यह है कि निकाय चुनाव में पहली बार मतदाता सीधे रूप से चेयरमैन का चुनाव करेंगे। हालांकि चुनावों को लेकर अभी तारीखें निर्धारित नहीं की गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है राज्य चुनाव आयोग की तरफ से निकाय चुनाव की तारीखों का जल्द एलान हो सकता है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद निकाय चुनाव का रास्ता साफ होने से उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। गन्ननौर गर पालिका व गोहाना नगर परिषद का कार्यकाल गत वर्ष मई-जून में पूरा हो गया था। उसके बाद से ही निकाय चुनाव कराने की मांग की जा रही थी। सरकार ने निकायों में प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया था। इसके विरोध में रेवाड़ी के बावल निवासी व्यक्ति ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके बाद निकाय चुनाव अटक गए थे। निकाय चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद अब उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कुंडली नपा : पहली बार 11347 मतदाता करेंगे चेयरमैन व पार्षद का चुनाव
सरकार नगर पालिका के चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जिले में कुंडली नपा ऐसी है, जहां पर पहली बार चुनाव होगा। कुंडली नगर पालिका की वार्डबंदी हो चुकी है। यहां 11 हजार 347 मतदाता सीधे चेयरमैन व नपा पार्षद के लिए मतदान करेंगे। कुंडली नपा में 15 वार्ड बनाए गए हैं। कुंडली पंचायत को अक्तूबर 2018 में खत्म कर दिया गया था और नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। कुंडली को नगर पालिका बनाए जाने के विरोध में सरपंच समेत कई लोग उच्च न्यायालय में चले गए थे। सुनवाई पूरी होने के बाद उच्च न्यायालय ने स्टे खत्म कर दिया, जिससे कुंडली को नगर पालिका बनाने की घोषणा की गई। फरवरी 2020 में कार्यालय की शुरुआत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनी कुंडली नपा
कुंडली नगर पालिका की सीमा नांगल कलां, सेरसा, सिंघू बॉर्डर दिल्ली, नरेला, बाजिदपुर, सबौली, जांटी कलां, नाथूपुर की सीमाओं से मिलाई गई है। इसमें सिंघू बॉर्डर व नरेला दिल्ली के क्षेत्र हैं और कुंडली नगर पालिका की दो ओर से सीमाएं दिल्ली से मिली हैं। इस तरह यह हरियाणा की पहली ऐसी नगर पालिका है, जो दिल्ली से आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा सटी है। इनके अलावा कुंडली में बनीं सभी आवासीय कॉलोनी भी नगर पालिका के दायरे में आ गई हैं।
गन्नौर नपा : 34 हजार मतदाता पहली बार चुनेंगे चेयरमैन
गन्नौर नपा चुनाव में सामान्य वर्ग के लोग चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ सकेंगे। शहर के करीब 34 हजार मतदाता निकाय चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। शहर के 17 वार्डों में पार्षद पद के लिए लोग चुनाव लड़ सकेंगे। चेयरमैन व वार्डों का आरक्षण सरकार की ओर से पहले ही किया जा चुका है। गन्नौर नपा का कार्यकाल 23 जून 2021 को समाप्त हो चुका है। उसके बाद से एसडीएम नपा प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।
गोहाना नगर परिषद : एससी महिला के लिए वार्ड दो और 22 आरक्षित
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से गोहाना नगर परिषद चुनाव कराने की ड्रॉ प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। नगर परिषद क्षेत्र में 23 वार्ड हैं, जिनमें 46 बूथ बनाए गए हैं। यहां के पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल मई में समाप्त हो गया था। ड्रॉ में कुल आठ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें दो वार्ड महिला एससी वर्ग और 6 वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर दो और 22 एससी वर्ग में महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन दोनों वार्डों से महिला चुनी जाएगी। सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड नंबर एक, पांच, छह, दस, 11 और 13 शामिल हैं। इनके अलावा अन्य सभी वार्ड सामान्य वर्ग के लिए ओपन हो गए हैं।

वार्ड संख्या मतदाता
1 1996
2 1792
3 1708
4 1555
5 2453
6 1517
7 3025
8 2106
9 2659
10 1753
11 2020
12 2502
13 2224
14 1723
15 1635
16 1876
17 1329
18 1868
19 2539
20 1556
21 1549
22 2269
23 1704
वर्जन
राज्य चुनाव आयोग के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर केस चल रहा था। उच्च न्यायालय ने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना निकाय चुनाव कराने के लिए कहा है।
- दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed