फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the trick of killing the cantor driver got tangled

कैंटर चालक की हत्या की गुत्थी उलझी, गोरखपुर से माल भरकर आया था घरौंडा, परिजन बोले नहीं किसी से रंजिश

Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
the trick of killing the cantor driver got tangled
केजीपी गोल चक्कर पर कैंटर चालक की हत्या के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस के सामने किसी से रंजिश नहीं होने की बात कही है। जिसके बाद हत्या की गुत्थी उलझ गई है। पप्पू यादव की हत्या गोली मारकर की गई थी। वह कैंटर में गोरखपुर से दाल लेकर घरौंडा आए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने सोनीपत में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को केजीपी गोल चक्कर पर बुधवार रात करीब ढाई बजे जाम की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी विवेक मलिक ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां कैंटर के अंदर शव मिला था। जिसकी पहचान यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव गंगेपुर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई थी। मामले का पता लगने पर शुक्रवार दोपहर को उसके परिजन और रिश्तेदार राई थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वह शव को अपने साथ ले जाने की स्थिति में नहीं थे। अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ उन्होंने बातचीत के बाद शव का अंतिम संस्कार सेक्टर-15 के शमशान घाट में कर दिया।
विज्ञापन

खुद का कैंटर चलाता था पप्पू
पुलिस का मानना था कि परिजनों के आने पर हत्यारों के बारे में कोई सुराग लग सकेगा। लेकिन उन्होंने किसी से रंजिश नहीं होने की बात कही। पप्पू का अपना कैंटर था और वह अकेला रहता था। ऐसे में वह सस्ते किराए में सामान ले जाता था। इसको लेकर कुछ ट्रांसपोर्टर से एक-दो बार कहासुनी हुई थी, लेकिन यह ऐसा नहीं है कि कोई रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 माह पहले लिया कैंटर, अकेला कमाने वाला था
पप्पू यादव के परिजनों ने बताया कि वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसने बैंक से लोन लेकर 10 माह पहले कैंटर लिया था। इसमें वह गोरखपुर से सामान लेकर अक्सर पानीपत, सोनीपत, अमृतसर और लुधियाना क्षेत्र में आता था। वह चार दिन पहले गोरखपुर से दाल भरकर घरौंडा आया था। यहां पर दाल उतारने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। उसके घर में पत्नी सुनीता, सात व पांच साल के दो बेटे व तीन साल की बेटी के साथ ही बुजुर्ग माता-पिता व 15 साल का भाई है।
पत्नी, मां व बच्चे नहीं कर सके अंतिम दर्शन
शव लेने पहुंचे पप्पू यादव के रिश्तेदार अनिल यादव ने बताया कि घर पर हत्या की जानकारी मिलने पर पप्पू यादव की पत्नी सुनीता और मां दुर्गा देवी साथ आने की जिद कर रही थी। तब उनको समझा दिया था कि शव को हम साथ लेकर आएंगे। पप्पू यादव के कैंटर में शव लेकर जाने की सोचकर आए थे। कैंटर यहां पर केस प्रापर्टी बन गया। अन्य वाहन 20000 रुपये किराया मांग रहे थे। जिस पर पप्पू यादव के पिता जयनाथ यादव ने घर पर उसकी पत्नी और मां से बातचीत कर यहीं पर अंतिम संस्कार करने की बात कही। जिसके बाद यहां अंतिम संस्कार किया गया है।

कैंटर चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए तीन टीम बनाई गई है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- विवेक कुमार मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed