फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The timing of the roadways bus operation changed, troubled students expressed their anger

Sonipat News: रोडवेज बस के संचालन का बदला समय, परेशान विद्यार्थियों ने जताया रोष

Thu, 05 Sep 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The timing of the roadways bus operation changed, troubled students expressed their anger
फोटो 17- सोनीपत के गांव खानपुर कलां में रोडवेज बस के समय को बदलने की मांग करते विद्यार्थी। स्रो
गोहाना। गांव खानपुर कलां से सोनीपत के बीच चलने वाली रोडवेज बस के संचालन का समय बदलने से विद्यार्थियों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर वीरवार को विद्यार्थियों ने रोष प्रकट किया है। विद्यार्थियों ने सोनीपत बस अड्डा में जाकर प्रबंधक के नाम शिकायत दी। उन्होंने मांग रखी कि खानपुर कलां से सुबह आठ बजे बस चलाई जाए, जिससे वह नौ बजे तक सोनीपत पहुंच जाए और विद्यार्थी समय पर अपने महाविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में पहुंच सकें।
विज्ञापन

शिकायत के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि गांव खानुपर कलां से सोनीपत शहर पढ़ने के लिए रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी जाते हैं। विद्यार्थी रोडवेज की बसों पर निर्भर हैं। विद्यार्थियों की मांग पर रोडवेज ने गांव खानपुर कलां से सुबह 8 बजे बस चलाई थी। बस रोजाना गांव खानपुर कलां, कासंडी, दुभेटा, माजरी, कैलाना व पुरखास होते हुए सोनीपत शहर जाती थी। अब इस बस को रोटेशन में कर दिया है। अब बस 9 बजे गांव खानपुर कलां से चलती है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। समय पर बस उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थी प्राइवेट वाहनों में जाने को मजबूर हैं। विद्यार्थियों ने रोडवेज के अधिकारियों के सामने मांग रखी है कि बस को दोबारा से उसी समय पर किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी न हो। रोष प्रकट करने के दौरान विजय, सचिन, मोहित, राहुल, कविता, निशा व सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed