फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The thief ran away with the newspaper distributor's bike

Sonipat News: अखबार वितरक की बाइक ले भागा चोर

Tue, 12 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The thief ran away with the newspaper distributor's bike
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित एजेंसी से अखबार वितरक की बाइक चोरी हो गई। चोर बाइक पर बैठकर कमीज (शर्ट) पहनने का नाटक करता रहा और बाद में पैदल बाइक लेकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऋषि कॉलोनी निवासी ध्रुव अखबार वितरक हैं। वह रेलवे रोड स्थित न्यूज एजेंसी से अखबार लेकर वितरित करते हैं। प्रतिदिन की तरह ध्रुव तड़के अखबार लेने के लिए एजेंसी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को करीब 50 मीटर दूर खड़ी किया था। वह अखबारों में पंपलेट लगाने लगे। एजेंसी के कर्मचारी राजकुमार ने करीब पौने छह बजे ध्रुव को एक युवक को मामा-भांजा चौक तक छोड़ने के लिए कहा। जब ध्रुव बाइक लेने के लिए गए तो वह चोरी मिली। सीसीटीवी की जांच की तो करीब 5:30 बजे एक युवक हाथ में कमीज लेकर आया और बाइक पर बैठकर कमीज पहनने लगा। कमीज पहनने के बहाने वह बाइक के लॉक से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद युवक बाइक को स्टार्ट किए बिना पैदल घसीटते हुए निकल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed