{"_id":"67e99fd4d61806c810035d5e","slug":"the-team-reached-delhi-with-the-gardener-the-side-shops-were-closed-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134540-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माली को लेकर दिल्ली पहुंची टीम, बीज की दुकानें बंद थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माली को लेकर दिल्ली पहुंची टीम, बीज की दुकानें बंद थीं
Mon, 31 Mar 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच उगाई गई अफीम के लिए दिल्ली से बीज खरीदने का पता लगने पर टीम आरोपी को लेकर दुकान पर पहुंची।
जहां से बीज खरीदा गया था वहां करीब आठ-दस दुकानें हैं। रविवार को दुकानों के बंद होने के चलते पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सोमवार को फिर से दिल्ली में दबिश देगी।
सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई सुरेंद्र की टीम ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहां से 400 पौधे मिले थे। जिनका वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला था। पुलिस ने संतलाल को तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। आरोपी ने पूछताछ में पौधे उगाने के लिए दिल्ली से बीज लाने की बात कही थी। जिस पर टीम आरोपी को लेकर दिल्ली पहुंची। दिल्ली में आरोपी टीम को घुमाता रहा। बाद में एक बीज मार्केट में लेकर पहुंचा।
जहां बीज की आठ-दस दुकानें मिली हैं। उनमें से किसी एक दुकान से बीज लेने की बात कही है। रविवार को दुकान बंद होने के चलते पहचान नहीं हो सकी। अब सोमवार को टीम फिर से आरोपी को साथ ले जाकर दबिश देगी।