{"_id":"67df078868de4220e1059574","slug":"the-states-first-biogas-plant-will-be-set-up-on-ppp-mode-compost-manure-and-gas-will-be-available-at-concessional-rates-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134077-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीपीपी मोड पर लगेगा प्रदेश का पहला बायो गैस प्लांट, रियायती दर पर मिलेगी कंपोस्ट खाद और गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीपीपी मोड पर लगेगा प्रदेश का पहला बायो गैस प्लांट, रियायती दर पर मिलेगी कंपोस्ट खाद और गैस
Sun, 23 Mar 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाखौली में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। जाखौली गोशाला के पास सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर प्रदेश का पहला बायो गैस प्लांट लगने जा रहा है। प्लांट चालू होने से गांव जाखौली के ग्रामीणों को रियायती दर पर कंपोस्ट खाद और गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जिला परिषद की ओर से टेंडर लगाया गया है। 2500 वर्ग मीटर में लगने वाले प्लांट पर 1.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने अगस्त 2021 में डेयरी या गोशाला के पास बायोगैस प्लांट लगाने पर 40 फीसदी अनुदान देने का निर्णय लिया था। जिला प्रशासन ने गांव जाखौली में श्री जयराम पंचायती गोशाला के पास पीपीपी मोड पर प्रदेश का पहला बायो गैस प्लांट बनाने की योजना तैयार की थी। इसके लिए एक साल पहले सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नियम व शर्तें तय की गईं। अब जिला परिषद की ओर से प्लांट चालू करने के लिए टेंडर लगाया गया है।
गोशाला की आय भी बढ़ेगी
श्री जयराम पंचायती गोशाला में करीब 1500 गोवंश हैं। जहां से रोजाना 10 टन गोबर निकलता है। वर्तमान में गोशाला की आय करीब 35 हजार प्रतिमाह रुपये हैं। गोशाला के पास प्रशासन की ओर से प्लांट लगाने के लिए पंचायती जमीन का चयन किया गया है। प्लांट का संचालन चार साल तक एजेंसी की तरफ से किया जाएगा। प्लांट चालू होने के बाद एजेंसी हर माह दो लाख रुपये सरकार को देगी। इस राशि से गोशाला की आय बढ़ेगी। साथ ही विकास कार्यों के लिए जाखौली गांव में पैसा खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
30 फीसदी कम भाव पर मिलेगा कंपोस्ट खाद और गैस
प्लांट के चालू होने के बाद जाखौली के लोगों को कृषि में उपयोग के लिए प्राकृतिक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। खेती के लिए प्राकृतिक खाद भूमि को उपजाऊ बनाती है। पर्यावरण प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जाएगा। इसके अलावा बायोगैस प्लांट से धुआं रहित गैस निकलती है, जिसका उपयोग एलपीजी की तरह खाना बनाने में किया जाता है। लोगों को खाद व गैस बाजार रेट से 30 फीसदी कम भाव में उपलब्ध कराई जाएगी।
जाखौली गोशाला के पास पीपीपी मोड पर प्रदेश का पहला बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। ग्रामीणों को रियायती दरों पर खाद व गैस उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही गोशाला की आमदनी को बढ़ाया जाएगा। -जसबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद।
जाखौली में बायोगैस प्लांट लगने से गोशाला की आमदनी बढ़ने के साथ जाखौली के ग्रामीणों को रियायती दर पर कंपोस्ट खाद व गैस उपलब्ध कराई जाएगी। -जयराम शर्मा, उपाध्यक्ष, श्री जयराम पंचायती गोशाला समिति।