फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The spirit of patriotism was shown through pictures in the program Maa Tujhe Pranam

Sonipat News: मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में चित्रों से दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Fri, 29 Aug 2025 08:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was shown through pictures in the program Maa Tujhe Pranam
विज्ञापन

सोनीपत। युवा पीढ़ी में रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को बलवती करने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला और एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मां तुझे प्रणाम थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत छात्र-छात्राओं ने शानदार चित्रकारी की। कई विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रित चित्र बनाए। जूनियर, मिडिल एवं सीनियर तीन वर्ग में हुई प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सोनीपत के मेयर राजीव जैन व पूर्ण मूर्ति कैंपस के निदेशक डॉ विजयपाल नैन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि अमर उजाला खबरों के माध्यम से हर वर्ग को सजग करता है जिससे जन प्रतिनिधियों को भी विकास की कार्य योजना बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभक्ति पर आधारित मां तुझे प्रणाम का आयोजन सराहनीय है। देशभक्ति पर आधारित आयोजन हर वर्ग को एकसूत्र में बांधने का काम करता है।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजकों में एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अरुण गोयल, निदेशक नितिन झामरे व गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुरु सदन), एमडी इंस्टीट्यूट से प्रदीप दहिया व उनकी पत्नी मीना दहिया, बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल जय भारत गुप्ता, रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल से प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण गुप्ता, प्रिंस सुखोई एकेडमी की एमडी ज्योति लाकड़ा, पारस सीए इंस्टीट्यूट से मेधावी रंजन शर्मा, सरस्वती शिक्षा संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरथल से दीपक शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
------
283 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में की प्रतिभागिता
पू्र्ण मूर्ति कैंपस कामी, सोनीपत में सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अलग-अलग वर्ग के प्रतिभागियों ने मां तुझे प्रणाम देशभक्ति थीम के अनुसार चित्र बनाए। सृजनात्मकता के साथ प्रतिभागियों की रचनात्मकता देखकर निर्णायक मंडल भी विजेता के नाम तय करने में दुविधा की स्थिति में रहा।
कई प्रतिभागियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के चित्र बनाए। दोपहर 2 बजे चित्रों का मूल्यांकन करने के बाद निर्णायक मंडल के सदस्य चेतना शर्मा, देवेंद्र भानकर, रानी बोयत ने परिणाम घोषित किए।
-----------
यह प्रतिभागी विजेता रहे

जूनियर वर्ग
प्रथम - अनन्या सिंह, सेंट एंड्रयू वर्ल्ड स्कूल कुंडली।
द्वितीय- रितिका, नालंदा वर्ल्ड स्कूल, गोहाना।
तृतीय - दिव्यांशी, प्रयास जूनियर स्कूल, गन्नौर।
सांत्वना पुरस्कार - लावन्या मलिक, प्रयास जूनियर स्कूल गन्नौर, तनीशा, नालंदा वर्ल्ड स्कूल, गोहाना, मोहम्मद फहीद, सेंट एंड्रयू वर्ल्ड स्कूल कुंडली, गुरनौर कौर, नालंदा वर्ल्ड स्कूल, छवि, गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी।
-------
मध्यम वर्ग
प्रथम - पीयूष राजपूत, आरके इंटरनेशनल स्कूल, सफियाबाद
द्वितीय-वैभव त्यागी, शाश्वत चेतना स्कूल, गन्नौर
तृतीय - अविनाश, आरके इंटरनेशनल स्कूल, सफियाबाद
सांत्वना पुरस्कार- दक्ष मोर, पीएम ग्लोबल स्कूल कामी, वंशिका गहलौत, शिवशक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देव, आरके इंटरनेशनल स्कूल सफियाबाद, विधि, गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी, प्रतीक कुमार, रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल सोनीपत।

-------
सीनियर वर्ग
प्रथम -अंशु सिवाच, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सोनीपत
द्वितीय - तान्या, आरके इंटरनेशनल स्कूल, सफियाबाद
तृतीय - धानी, आरके इंटरनेशनल स्कूल, सफियाबाद
सांत्वना पुरस्कार- अक्षय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुबड़ू, सोनीपत, सायना खुराना, द मॉडर्न स्कूल सोनीपत, दीपिका, गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़वासनी, निशा, शिव शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंशिका रोहिल्ला, सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed