{"_id":"62c877b5535e246dea5e0fc1","slug":"the-smell-coming-from-putting-pieces-of-meat-in-the-drain-people-demonstrated-sonipat-news-rtk651789241","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन में मांस के टुकड़े डालने से आ रही बदबू, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन में मांस के टुकड़े डालने से आ रही बदबू, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनीपत। जाहरी गांव के पास से गुजर रही ड्रेन (नाला) नंबर-छह में मांस के टुकड़े डाले की वजह से आसपास बदबू फैली हुई है। जिसके विरोध में लोगों ने ड्रेन पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी व निवर्तमान सरपंच नरेश ने प्रशासन से ड्रेन की सफाई करवाने व मांस के टुकड़े डालने वालों की जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संजय बड़वासनी ने कहा कि ड्रेन नंबर छह से दूषित पानी की निकासी होती है। सुबह जब किसान खेतों में ड्रेन की तरफ गए तो पानी में मांस के टुकड़े काफी मात्रा में पड़े मिले।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद मांस के टुकड़ों को उठाने के लिए कोई कदम नहीं जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। पानी से भयानक दुर्गंध आती है। इससे लोगों के बीमार होने का डर है। किसानों को खेत में काम करना मुश्किल हो गया है। किसी व्यक्ति ने काफी मात्रा में मांस के टुकड़े ड्रेन में डाल दिए हैं। पानी में मांस सड़ने के कारण यह समस्या बनी है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से मांग करते हैं कि ड्रेन से जल्द से जल्द मांस के टुकड़ों को निकलवाया जाय अन्यथा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान बलवान, रामकुमार, रामफूल, संदीप, प्रदीप, सुरजीत, राकेश आदि उपस्थित रहे।