{"_id":"697e628e59736afeea03fecb","slug":"the-sangat-was-delighted-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-guru-har-rai-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148989-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर संगत को किया निहाल
Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के राज मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब में गुरु हर राय साह
- फोटो : udhampur news
सोनीपत। सिखों के सातवें धर्म गुरु हर राय का प्रकाश पर्व शनिवार को मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राज मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में रागी सिंह भाई तनवीर सिंह ने गुरु का इतिहास सुनाया। गुरुद्वारा साहिब में सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया गया उसके बाद शबद कीर्तन हुआ।
सिखों के सातवें गुरु हर राय आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी संत एवं योद्धा थे। वह छठे गुरु हरगोबिंद साहिब के पौत्र थे। गुरु को प्रकृति से बहुत अधिक प्रेम था। गुरु हरगोविंद ने अपनी मृत्यु से पहले अपने पोते हरराय को 14 वर्ष की छोटी आयु में सप्तम नानक के रूप में घोषित किया था।
ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने सिख योद्धाओं में नवीन प्राण संचारित किए। गुरु हर राय ने कीरतपुर साहिब में प्राकृतिक औषधियों का बहुत बड़ा चिकित्सालय बनवाया था। महासचिव परमजीत सिंह ने गुरु साहिब के प्रकाश दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य तेजेंद्र पाल सिंह, मनोज कालरा, हरबंस सिंह गांधी, प्रेमचंद मौजूद रहे। संवाद