फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sample collection center reserved for men remained closed, women had to stand in line

Sonipat News: पुरुषों के लिए आरक्षित नमूना संग्रह केंद्र रहा बंद, महिलाओं की लाइन में लगना पड़ा

Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
The sample collection center reserved for men remained closed, women had to stand in line
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को पुरुषों के लिए आरक्षित नमूना संग्रह केंद्र बंद रहा। इसके चलते उन्हें महिलाओं की लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला आरक्षित नमूना संग्रह केंद्र पर भीड़ रही। इसकी वजह से पुरुष व महिला मरीजों को जांच कराने के लिए रक्त व पेशाब के नमूने देने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। यहां प्रतिदिन पैथोलॉजी लैब में 600 से 700 टेस्ट किए जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के फील्ड से लिए गए नमूनों की जांच भी होती है। लैब में पूर्ण रक्त गणना (सीबीसी), पेशाब सहित खून की जांच होती है। मंगलवार को मरीजों की भीड़ के आगे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई। अस्पताल के कुछ कर्मी रेडक्रॉस सोसाइटी में लगे शिविर में रक्त एकत्रित करने गए थे। इससे कर्मचारी कम पड़ गए और पुरुषों के लिए आरक्षित नमूना संग्रह केंद्र बंद रहा। उन्हें नमूने की जांच कराने के लिए मजबूरी में महिला आरक्षित नमूना संग्रह केंद्र पर जाना पड़ा। केंद्र पर भीड़ ज्यादा होने के कारण मरीजों को अपने नमूने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज जांच के लिए नमूने देने के लिए कई घंटे तक लाइन में खड़े होकर अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


अस्पताल की टीम रेडक्रॉस सोसाइटी में लगे शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए गई थी। इसके चलते पुरुषों के लिए आरक्षित नमूना संग्रह केंद्र बंद करना पड़ा था। पुरुषों व महिला मरीजों के नमूने जांच के लिए एक ही केंद्र में लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भानू शर्मा, इंचार्ज, ब्लड बैंक, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed