{"_id":"68acceff828c12b1bf095a1c","slug":"the-roofs-of-three-houses-collapsed-due-to-rain-electricity-supply-was-disrupted-for-15-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141239-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश से तीन घरों की छतें गिरीं, 15 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश से तीन घरों की छतें गिरीं, 15 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही
Tue, 26 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो :32 : सोनीपत के वार्ड 14 की गली नंबर 2 में बारिश की वजह सुनील के घर का लेंटर गिरने से बाद
- फोटो : संगठन
सोनीपत। बारिश अब आफत बनती जा रही है। रविवार को शहर में रह-रह बारिश होती रही। सीलन की वजह से एक घर की छत गिर गई तो गोहाना के मुगलपुरा और सलीमसर माजरा में दो मकानों की छतें गिर गईं। गन्नौर क्षेत्र में बारिश की वजह से राजपुर फीडर में तकनीकी खराबी आने से आसपास के गांवों में करीब 15 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही।
बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की मयूर विहार कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। सीवर का पानी घरों में घुसने लगा है। नाराज लोग सुबह की नगर निगम कार्यालय पहुंच गए।
वार्ड 14 की गली नंबर 2 में बारिश की वजह से सुनील के घर का लेंटर अचानक ढह गया। इस हादसे में परिवार के सदस्य तो बाल-बाल बच गए। इसी तरह गोहाना के मुगलपुरा के रहने वाले मुकेश कालड़ा ने बताया कि उनका मकान लगभग 35-40 साल पुराना है।
विज्ञापन
कड़ियों की छत है जो कमजोर हो चुकी थी। मुकेश के अनुसार वर्षा में छत की मिट्टी भीग गई और भार बढ़ गया। एक कमरे की छत गिर गई। कमरे में रखा सामान मलबे में दब गया। मुकेश के अनुसार वह बाहर गए हुए थे। उसकी मां व पत्नी आंगन में कपड़े साफ कर रही थीं।
वहीं, सलीमसर माजरा के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि उनके मकान में बने कमरे की रात करीब दो बजे छत गिर गई। हादसे में उनका बेटा बाल-बाल बचा गया जबकि छत गिरने से पशु चोटिल हो गए।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी दो दिन और बारिश के आसार बने रहेंगे।
कहां कितनी हुई वर्षा
सोनीपत 25 एमएम
गन्नौर 38 एमएम
गोहाना 27 एमएम
खरखौदा 04 एमएम
खानपुर कलां 24 एमएम