{"_id":"6939db8efe6d54ae8b057b8d","slug":"the-road-from-sector-4-to-bahadurgarh-road-will-be-strengthened-rs-12-crore-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146523-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेक्टर-4 से बहादुरगढ़ रोड तक सड़क होगी मजबूत, 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेक्टर-4 से बहादुरगढ़ रोड तक सड़क होगी मजबूत, 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत में सेक्टर-04 के पास जठेड़ी तक जाने वाली सड़क जिस पर नई लेयर बिछाई जाएगी। संवाद
सोनीपत। सेक्टर-4 खेल स्टेडियम से गांव जठेड़ी होते हुए बहादुरगढ़ रोड तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क को अब नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने नई लेयर बिछाने के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया है। निर्माण कार्य टेंडर आवंटन के बाद शुरू किया जाएगा।
करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी इस सड़क पर नई लेयर चढ़ाई जाएगी जिससे मार्ग फिर से सुगम और सुरक्षित बनेगा। दो लेन और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र में आवागमन तेज होगा और वाहनों को झटकों व खराब हिस्सों से राहत मिलेगी।
सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर लगातार बढ़ते वाहनों के कारण बहालगढ़ चौक पर जाम एक गंभीर समस्या बन चुका है। नई लेयर चढ़ने के बाद सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में और अधिक उपयोगी हो जाएगी और बहालगढ़ रोड पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। यह मार्ग सेक्टर-4, 5, 6, 14, 15 के साथ-साथ आसपास कॉलोनियों और गांव जठेड़ी, राठधना आदि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क बेहतर होने से लोगों को बहादुरगढ़ रोड पहुंचने के लिए राठधना या जीटी रोड तक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही यह मार्ग राठधना से राई बाईपास को जोड़ने के कारण केएमपी की ओर जाने वालों के लिए भी ज्यादा सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
नौ वर्ष पहले बना था वैकल्पिक मार्ग
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लगभग नौ साल पहले इस सड़क का निर्माण वैकल्पिक मार्ग के रूप में कराया था। लगातार उपयोग व भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। अब नई लेयर के साथ सड़क की स्थिति फिर से बेहतर हो जाएगी।
वर्जन
सेक्टर-4 से बहादुरगढ़ रोड तक सड़क को मजबूत करने के लिए 12 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर जारी होने के बाद शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा।-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, एसएमडीए सोनीपत