फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The road between the canals will be ready in two years for 180 crores

नहरों के बीच दो साल में 180 करोड़ से बनकर तैयार होगी सड़क

Mon, 09 Aug 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The road between the canals will be ready in two years for 180 crores
नहरों के बीच सड़क पर बने गड्ढों के पास से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
पश्चिमी यमुना लिंक नहर व कैरियर लाइन चैनल के बीच 180 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू हो सकेगा। इससे पानीपत से दिल्ली आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिल सकेगी। पुनर्निर्माण के दौरान सड़क पर चार पुल व एक अंडरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए एचएसआरडीसी (हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कार्पोरेशन) की ओर से टेंडर लगाया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद निर्माण कार्य दो साल में पूरा किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

जीटी रोड पर मुकरबा चौक, सिंघु बॉर्डर से होते हुए पानीपत मार्ग पर वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बनी रहती थी। ऐसे में पश्चिमी यमुना लिंक नहर व कैरियर लाइन चैनल के बीच बनी सड़क को जीटी रोड के विकल्प के रूप में बनाया गया था। लेकिन वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है। ऐसे में वाहन चालकों को राहत देने के लिए 46 किमी लंबी सड़क के पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण किया जा रहा है। पानीपत के डिंढार गांव से लेकर बड़वासनी गांव तक इस सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे वाहन चालक आसानी से गंतव्य तक पहुुंच सकेंगे।
विज्ञापन

20 से ज्यादा गांवों के लोगों को होगा फायदा
नहर के बीच मार्ग निर्माण होने के बाद हरेवली, नाहरी, नाहरा, बिंदरौली, रोहट, ककरोई, महलाना, बड़वासनी, हुल्लाहेड़ी, चिटाना, माहरा, जुआं, कैलाना, सिटावली, महमूदपुर माजरा, खूबडू, सरढ़ाना, आहुलाना, नया बांस, डिंढार गांव व इनके साथ लगते गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इन गांवों में रहने वाले लोग पिछले काफी समय से नहरी मार्ग का पुनर्निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत व दिल्ली के बीच बनाए जाएंगे चार पुल
नहरी मार्ग का निर्माण होने के बाद दिल्ली के हैदरपुर रिंग रोड तक वाहन चालकों को बेहतर विकल्प मिल सकेगा। इस मार्ग पर जिले में खुबडू झाल के पास दो पुल बनेंगे। इसके साथ ही बड़वासनी के पास गोहाना रोड पर और जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं केएमपी एक्सप्रेस के नीचे अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। 180 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनने के बाद लोगों को दिल्ली की ओर आवागमन का रास्ता उपलब्ध होगा। इस मार्ग पर होने वाले हादसों में कमी आएगी।
सरकार से मंजूरी मिलने पर लिया ऋण
प्रदेश सरकार से नहरी मार्ग बनाने की मंजूरी मिलने के बाद एचएसआरडीसी ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से 180 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। ऋण मिलने के बाद अधिकारियों ने टेंडर लगा दिया है। टेंडर अलॉट करने के बाद अगले दो साल में सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।

वर्जन
नहरों के बीच सड़क निर्माण को लेकर टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क के निर्माण होने पर वाहन चालकों की परेशानी खत्म हो जाएगी। सड़क निर्माण करने के लिए 180 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
- राहुल सिंह, डीजीएम, एचएसआरडीसी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed