{"_id":"61351b558ebc3e847778e6a5","slug":"the-public-expressed-trust-the-honorable-people-showed-sonipat-news-rtk623087964","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने जताया भरोसा, माननीयों ने दिखाया ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने जताया भरोसा, माननीयों ने दिखाया ठेंगा
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। शहर की सरकार निगम क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए 10 सितंबर को मंथन करेगी। ऐसे में सोनीपत नगर निगम में शामिल सभी 20 पार्षदों व मेयर से विकास कार्यों के लिए उनके प्रस्ताव (एजेंडे) मांगे गए थे। उन्हें 27 अगस्त तक एजेंडे देने थे, लेकिन शहर की सरकार में शामिल पार्षद एजेंडे तक देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 20 पार्षदों में से महज 9 पार्षदों व मेयर ने अपने-अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के एजेंडे सौंपे हैं। यह भी तब, जब नगर निगम की ओर से दोबारा तिथि बढ़ाई गई। 11 पार्षद विकास कार्य कराने के लिए अपना एजेंडा तक नहीं दे सके।
नगर निगम की तरफ से 10 सितंबर को हाउस की बैठक बुलाई गई है। डीआरडीए हॉल में होने वाली बैठक के दौरान शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए मंथन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से 27 अगस्त तक पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए एजेंडे देने को कहा गया था। जब मेयर व चंद पार्षदों ने ही विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव जमा कराए तो नगर निगम की तरफ से 31 अगस्त तक एजेंडे देने का समय बढ़ा दिया गया। उसके बावजूद मेयर और नौ निगम पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के एजेंडे दिए हैं। इनको हाउस की बैठक के लिए संयुक्त आयुक्त व मेयर की तरफ से फाइनल कर दिया गया है। अन्य पार्षद तो अपने एजेंडे तक नहीं दे सके हैं। (संवाद)
शहर की सफाई व्यवस्था पर मेयर नाराज
निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर हर माह निगम की ओर से 40 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उसके बाद भी ठीक ढंग से शहर में सफाई नहीं हो पाती। मेयर निखिल मदान ने कहा कि शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम बढ़ाए जाएंगे, लेकिन निगम की ओर से जिस ठेकेदार को सफाई का टेंडर दे रखा है, वह ठीक ढंग से सफाई नहीं कर रहा। नगर निगम में रोजाना सफाई के लिए शिकायत दर्ज होती है। फिर भी क्षेत्र में ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही। 10 सितंबर को होने वाली बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था का मुद्दा जरूर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
हंगामेदार हो सकती है निगम की बैठक
निगम पार्षद सुरेंद्र मदान ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कराए जा रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण समय पर विकास कार्यों के टेंडर नहीं लग सके। ऐसे में 10 सितंबर को होने वाली बैठक में विकास कार्य शुरू नहीं होने को लेकर हंगामा हो सकता है।
यह एजेंडे दिए गए
मेयर निखिल मदान का एजेंडा
: बारिश के पानी की निकासी के लिए गीता भवन चौक, ककरोई चौक, सेक्टर-14 व 15 और आईटीआई चौक पर नाले का निर्माण हो।
: जाजल रैनीवेल की पेयजल आपूर्ति निगम में शामिल गांवों में की जाए।
: निगम की खाली पड़ी जमीनों की चहारदीवारी का निर्माण हो।
: एक एकड़ जमीन पर डॉग शेल्टर का निर्माण किया जाए।
: शहर के लोगों की मांग को देखते हुए दशहरा पर्व समारोह के लिए उचित जगह का चयन किया जाए।
-----
वार्ड नंबर 1 (भाजपा पार्षद हरिप्रकाश सैनी)
: जटवाड़ा से लेकर रामलीला मैदान तक और शंकर कुई मंदिर से लेकर हनुमान नगर तक नाले की मरम्मत व उस पर स्लैब डाले जाए।
: लाल दरवाजा में मड वाली गली में नाली का निर्माण, सीवर कनेक्शन के लिए सीवर लाइन में जोड़ा जाए।
: ऋषि कॉलोनी में पेयजल, सीवर लाइन बिछाने, गलियों का निर्माण व स्ट्रीट लाइट लगाने, साबुन दरवाजा में मस्जिद के साथ वाली गली का निर्माण कराया जाए।
: महावीर कॉलोनी के सामुदायिक भवन की छत पर नया भवन, सैनी धर्मशाला में अधूरे पड़े कार्य पूरे कराए जाएं, सभी पार्कों में प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।
-----
वार्ड नंबर 3 (भाजपा पार्षद सुरेंद्र मदान)
: आदर्श नगर, चिंतपूर्णी कॉलोनी, हेम नगर व खन्ना कॉलोनी में सीवर लाइन की सफाई, बंदरों व गोवंश को पकड़ने का अभियान तेज करना।
: आदर्श नगर, प्रेम नगर, चिंतपूर्णी कॉलोनी में सड़कों का निर्माण।
: पार्कों में खराब ओपन जिम की मरम्मत कराई जाए, रेन वाटर लाइनों की सफाई कराई जाए।
: वार्ड में सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।
------
वार्ड नंबर 4 (भाजपा पार्षद बबीता कौशिक)
: खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाए।
: सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए।
: आरडब्ल्यूए पार्कों की निगरानी नहीं कर रही, इन पार्कों में नगर निगम की तरफ से निगरानी हो।
: कुत्तों की नसबंदी, गोवंश और बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज किया जाए।
---
वार्ड नंबर 6 (कांग्रेस पार्षद रेनू कपूर)
गढ़ शहजानपुर में निगम की खाली पड़ी जमीन की चहारदीवारी का निर्माण, वार्ड के सभी गांवों में पंचायतों द्वारा लगाए गए सबमर्सिबल पंप की मरम्मत कराई जाए।
---
वार्ड नंबर 7 (भाजपा पार्षद मुनीराम)
: रायपुर में वर्ष 2014 में पंचायत द्वारा काटे गए 66 गज के खाद के गड्ढे गांव के लोगों को दिए जाएं।
: यहां की सीवर लाइन को सेक्टर-7 की सीवर लाइन से जोड़ा जाए। रायपुर व शामाबाद के जोहड़ की सफाई, बीपीएल कॉलोनी का नाम शिव कॉलोनी रायपुर किया जाए।
: हाईटेंशन लाइन को गांव से बाहर किया जाए।
: अहमदपुर में चौपाल का निर्माण किया जाए।
: सिद्धार्थ एन्क्लेव में गलियों का निर्माण किया जाए।
: लिवासपुर में खेतों का रास्ता पक्का हो।
: बहालगढ़ के सामुदायिक केंद्र में मरम्मत की जाए।
---
वार्ड नंबर 11 (भाजपा पार्षद इंदु वलेचा)
: गीता भवन से ओल्ड डीसी रोड तक मुख्य सीवर लाइन बदली जाए।
: प्रेम नगर में पानी निकासी के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाए।
: टीचर कॉलोनी में सभी गलियों में मास्टिक लेयर बिछाई जाए।
: प्रेम कॉलोनी में नई सीवर लाइन बिछाए जाए।
: चार मरला, नंदवानी नगर में लगी पोल पर हाईमास्ट लाइट बदली जाए।
- निगम पार्क व सभी पार्कों में झूले व बेंच लगवाए जाएं।
---
वार्ड नंबर 13 (भाजपा पार्षद संगीता सैनी)
: ड्रेन नंबर छह से सैनी भवन कबीरपुर तक सड़क का निर्माण हो।
: न्यू जीवन नगर में बांबा चौक से रघुकुल स्कूल तक सीवर लाइन बिछाई जाए।
: शांति विहार में गलियों का निर्माण कराया जाए।
: कबीरपुर, शांति विहार व कैलाश कॉलोनी में बिछाई गई पेयजल लाइन से कनेक्शन दिए जाएं।
----
वार्ड नंबर 15 (भाजपा पार्षद अतुल जैन)
- वार्ड के सभी क्षेत्रों में पेयजल की कमी को लेकर क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया जाए
: वार्ड के सभी क्षेत्रों में सीवरों की सफाई कराई जाए, सीवर मैनहोल के टूटे पड़े ढक्कन बदले जाएं।
: वार्ड के सभी क्षेत्रों में खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइट ठीक कराई जाएं।
: वार्ड में घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था रोजाना की जाए।
: नगर निगम के मुख्य गेट पर जनसुविधा के लिए रिसेप्शन काउंटर खोला जाए।
---
वार्ड नंबर 17 (कांग्रेस पार्षद नवीन)
काका खंबा चौक से सीआरजेड खेल मैदान तक सीवर लाइन बिछाई जाए।
: प्रेम नगर के गली नंबर 2 व 3 में पेयजल व सीवर लाइन बिछाई जाए।
: आर्य नगर में पुरानी तहसील वाली गली का निर्माण कराया जाए।
: मायापुरी में गली नंबर 3 का निर्माण किया जाए।
: खराब हो चुके बिजली के तारों को बदलवाया जाए।
: सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में मास्टिक लेयर बिछाई जाए।
सफाई शाखा ने यह दिया एजेंडा
: वार्ड नंबर -1, 2, 11, 12, 13 व 15 में सफाई स्थायी व पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों से कराई जानी है। साथ ही कूड़ा प्वाइंट को खत्म करने के लिए 10 छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की खरीद की जाए। इस पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
: नगर निगम के सफाई शाखा में अधिकारी का पद स्वीकृत कराया जाए
---
भवन शाखा का एजेंडा
: मुख्य नगर योजनाकार का पद सृजित कराया जाए
: सभी गांवों में निगम की मिलकियत भूमि की पहचान, कब्जा लेने के लिए निशानदेही कराई जाए और जमीन की चहारदीवारी कराई जाए।
- --
संपत्ति कर शाखा का एजेंडा
फायर शाखा, भवन शाखा की ओर से लोगों को एनओसी जारी की जाती है। कई बार प्रॉपर्टी टैक्स, फायर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस फीस बकाया रह जाती है। इसलिए फायर एनओसी व बिल्डिंग प्लान के लिए एनओसी जारी करने से पहले सभी प्रकार की बकाया राशि जमा करवाई जाए।
--
वर्जन
बैठक में शामिल हुए प्रस्ताव पास कराए जाएंगे। साथ ही शहर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
- निखिल मदान, मेयर नगर निगम
--
वर्जन
10 सितंबर को डीआरडीए हॉल में हाउस की बैठक बुलाई गई है। एजेंडे में शामिल विकास के कामों को पास कराया जाएगा। बैठक के लिए निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम