फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The police will recover your son, buthe won't be found alive...the young man's murder was predicted in writing.

Sonipat News: पुलिस तुम्हारे बेटे को बरामद कर लेगी लेकिन जिंदा नहीं मिलेगा...लिख कर दी युवक की हत्या

Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The police will recover your son, buthe won't be found alive...the young man's murder was predicted in writing.
फोटो :28: सोनीपत के गांव सांदल कलां में पुरखास रोड पर जाम के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद
गन्नौर (सोनीपत)। सांदल कलां गांव से दो दिन पूर्व अगवा आदित्य (21) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या से पूर्व अपहरणकर्ताओं ने परिवार को मोबाइल पर संदेश भेजा था। इसमें लिखा था- 25 लाख रुपये नहीं दिए तो युवक की जान ले ली जाएगी। रुपये देकर बेटे को जिंदा ले लेना या पुलिस को सूचना कर देना। पुलिस तुम्हारे बेटे को बरामद तो कर लेगी लेकिन जिंदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पिता सोमपाल ने बताया कि उनका बेटा आदित्य अविवाहित था। वह एफसीआई के गोदाम में कॉन्ट्रैक्ट पर चौकीदारी का काम करता था। आदित्य 10 दिसंबर से लापता था। अपहरणकर्ताओं ने मोबाइल फोन पर एक वीडियो भेजा था। इसमें आदित्य के हाथ बंधे हुए थे। उसका चेहरा लहूलुहान था और शरीर पर चोट के काफी निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को दिल्ली के हैदरपुर स्थित मुनक नहर से आदित्य का शव बरामद हुआ। आदित्य की हत्या की खबर मिलते ही आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसीपी ऋषिकांत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर बामुश्किल लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर को हुआ था लापता, 11 को अपहरणकर्ताओं ने भेजा वीडियो

पिता सोमपाल ने बड़ी थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि उनका बेटा आदित्य (21) 10 दिसंबर को लापता हुआ था। उसका सुराग नहीं लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। अगले दिन 11 दिसंबर को आदित्य के मोबाइल नंबर से एक वीडियो संदेश मिला था। वीडियो में आदित्य के हाथ बंधे हुए थे। उसके शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
मुनक नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे परिजन

शुक्रवार की दोपहर दिल्ली की मुनक नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस परिजनों को साथ लेकर वहां पहुंची थी। परिजनों ने शरीर पर गहरे चोटों के निशान और बंधे हाथ देखकर शव की आदित्य के रूप में शिनाख्त की थी। दिल्ली पुलिस ने शव का रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जहां से शाम परिजनों शव ले गए।

वर्जन-
-युवकी की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। नहर से शव बरामद होने के बाद अब अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल, लोकेशन और सोशल मीडिया एक्टिविटी जैसे पहलुओं की जांच कर रही है।

-एसीपी ऋषिकांत, गन्नौर(सोनीपत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed