{"_id":"69b845ea43d48390e90f4dd5","slug":"the-police-commissioner-took-stock-of-the-records-and-pending-cases-sonipat-news-c-200-1-bgh1002-121930-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस कमिश्नर ने रिकॉर्ड और लंबित मामलों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस कमिश्नर ने रिकॉर्ड और लंबित मामलों की ली जानकारी
विज्ञापन
फोटो 87 : बहादुरगढ़ में महिला थाना का औचक निरीक्षक करती पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत पु
बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने सोमवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में तैनात अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) की बैठक भी ली और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में पीड़ितों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी मामलों की जांच कानून के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की जाए। उन्होंने कहा कि जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- --